six batsmen who played highest innings in ipl: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है. फैंस एक बार फिर रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने के लिए उत्सुक हैं, जो क्रमशः मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नजर आएंगे. हम आपको इस स्टोरी में उन 6 बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सबसे बड़ी पारियां खेली हैं. जानकर हैरानी हो सकती है कि टॉप-6 में रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम नहीं है, बल्कि अन्य दो बल्लेबाज इस लिस्ट में हैं.
टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है. वहीं, इस लीग में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली टूर्नामेंट के टॉप रन स्कोरर लिस्ट में तो शामिल हैं, लेकिन सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों के क्लब में ऊपर के 5 बल्लेबाजों में उनका नाम नहीं है.

आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार ने आईपीएल में कई ऐसी पारियां खेली हैं, जिसने गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए और मैच को एकतरफा बना दिया. गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तूफानी बैटिंग से इतिहास रच दिया था. गेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी. गेल ने अपनी इस पारी में 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे.

दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम का नाम है. आईपीएल 2008 में मैकुलम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 158 रन की नाबाद पारी खेलकर उस समय सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने 73 गेंदों में 10 चौके और 13 छक्के लगाते हुए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे हैं. इस युवा भारतीय बल्लेबाज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 गेंदों पर 141 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के लगाए थे.

आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए 70 गेंदों में 140 रनों की लाजवाब पारी खेली थी. डी कॉक की यह पारी टूर्नामेंट के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी पारी भी है. डी कॉक ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 10 छक्के लगाए थे. डिकॉक आईपीएल में काफी लंबे समय से खेल रहे हैं और कई टीमों का हिस्सा भी रहे हैं.

आईपीएल 2015 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए एबी डिविलियर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 59 गेंदों में 133 रनों की तूफानी पारी खेली थी. डिविलियर्स ने अपनी इस पारी में 19 चौके और 4 छक्के लगाए थे और वह नाबाद लौटे थे. डिविलियर्स की यह पारी आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी भी है. डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ऐसी कई पारियां खेलकर अकेले दम पर कई मुकाबले जिताए हैं.

आईपीएल इतिहास की छठी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज केएल राहुल रहे हैं. राहुल ने साल 2020 में आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 69 गेंदों में 132 रनों की नाबाद पारी खेली थी. राहुल ने अपनी इस पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए थे.

विराट कोहली का सबसे बड़ा आईपीएल स्कोर नाबाद 113 रन है. टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इस दिग्गज ने 2024 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह पारी खेली थी. वहीं, रोहित शर्मा ने आईपीएल 2012 में नाबाद 109 रन की पारी खेली थी, जो उनका इस टूर्नामेंट में सबसे बड़ा स्कोर है. रोहित ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ यह रन बनाए थे.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.