Last Updated:
अभिषेक शर्मा के सामने जब जब आदिल रशीद ने बॉलिंग की है, उन्होंने रशीद को बुरी तरह धुना है. खासतौर से इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े में पिछले साल खेले गए मैच में अभिषेक ने 55 गेंदों पर 135 रन की शानदार पारी खेली थी.
अभिषेक का इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड.
सलमान अली आगा ने भारत के खिलाफ हुए मैच में पहला ओवर फेंका था. आगा की ऑफ स्पिन गेंदबाजी से पहली ही गेंद के बाद अभिषेक असहज नजर आने लगे थे. जब तक वह आगा का मुकाबला करते तब तक उन्हें पवैलियन जाना पड़ा था. टूर्नामेंट में अब तक वह तीन बार ऑफ स्पिन के सामने घुटने टेक चुके हैं. ऐसे में इंग्लैंड भी अभिषेक को सस्ते में आउट करने के लिए जतन करेगी. इस प्लान में आदिल रशीद को शामिल न करके अंग्रेज टीम अपने सीक्रेट वेपन को यूज कर सकती है, जो हैं विल जैक्स. हाल ही में अनिल कुंबले ने भी इसके संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था कि अभिषेक के सामने अगर इंग्लैंड स्पिन अटैक रखती है तो विल जैस उसका मुख्य हथियार हो सकते हैं.
विल जैक्स इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने अब तक 7 पारियों में 191 रन बनाए हैं, और 7 विकेट भी झटके हैं. 4 मैचों में तो वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने जा चुके हैं. ऐसा करके वह अब तक शेन वाटसन के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं जो उन्होंने 2011 में बनाया था. उनकी फॉर्म पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा है कि जैक्स ने शानदार प्रदर्शन किया है, अपने पहले ही वर्ल्डकप में हर मैच खेलते हुए इस तरह का प्रदर्शन करना कमाल की बात है.
27 साल के विल जैक्स चौथी बार इस विश्व कप में बने प्लेयर ऑफ द मैच.
अभिषेक शर्मा के सामने जब जब आदिल रशीद ने बॉलिंग की है, उन्होंने रशीद को बुरी तरह धुना है. खासतौर से इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े में पिछले साल खेले गए मैच में अभिषेक ने 55 गेंदों पर 135 रन की शानदार पारी खेली थी. बेशक बाद में आदिल ने ही उन्हें आउट किया, लेकिन तब तक इंग्लैंड के हाथ से मैच बाहर निकल चुका था. आदिल लेग स्पिनर हैं, इसीलिए अभिषेक शर्मा उनके खिलाफ ज्यादा सहज नजर आते हैं.
अभिषेक शर्मा ने इस टूर्नामेंट में अब तक 6 मैचों में 80 रन बनाए हैं, इनमें जिम्बाब्वे के खिलाफ उनका हाई स्कोर 55 रन रहा है. जबकि इंग्लैंड के खिलाफ उनका ओवरऑल टी-20 औसत 55.80 रहा है और स्ट्राइक रेट 219 के ऊपर है. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि आज का मैच काफी हद तक इसी पर निर्भर करेगा कि इंग्लैंड अभिषेक के सामने पहले ओवर में कौन सा गेंदबाज लाता है. अगर इंग्लैंड सलमान अली आगा के प्लान पर अमल करते हैं तो भारत को शुरुआत में ही झटका लग सकता है. अगर अभिषेक उस परीक्षा में पास हो गएतो फिर इंग्लैंड के लिए मुश्किलें बढ़नी तय हैं.

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन.
इस टूर्नामेंट में Abhishek राइट-आर्म ऑफ-स्पिनरों के खिलाफ तीन बार बल्लेबाजी में 13 गेंदों में सिर्फ 15 रन बना सके और दो बार आउट हुए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 115 रहा. अभिषेक शर्मा ही नहीं बल्कि ईशान किशन और तिलक वर्मा भी ऑफ स्पिन में फंसे. अब तक इस टूर्नामेंट में ही भारत ने 19 विकेट स्पिनरों को दिए हैं, इनमें से 12 विकेट ऑफ स्पिनर्स ने ही निकाले हैं.
इंग्लैंड के सामने मुसीबत ये भी है कि उसके खिलाफ अभिषेक का बल्ला खूब चलता है. पिछले पांच इंनिग्स की बात करें तो अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ 279 रन बनाए हैं. इनसे उनका औसत 55.80 रहा है. उनका हाई स्कूोर 135 रन है, एक शतक और एक अर्धशतक के साथ अभिषेक ने ये रन बनाए हैं. इसमें 24 चौके और 22 छक्कों की मदद ली है.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.