Last Updated:
Who will qualify for final if match gets washed out: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला मुंबई में होना है. इस मैच को अगर किसी वजह से रद्द करना पड़ा तो भारतीय टीम बाहर हो जाएगी और इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा.
अगर मैच नहीं हुआ तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट, भारत या इंग्लैंड कौन होगा बाहर?
मुंबई में आज मौसम बहुत गर्म और धुंधला रहने की संभावना है. AccuWeather के मुताबिक सुबह 9 बजे तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, आसमान में धुंध और वायु गुणवत्ता मध्यम रहेगी. अनुमान है कि दोपहर तक गर्मी तेजी से बढ़ेगी. सुबह 11 बजे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दोपहर 1 बजे तक यह लगभग 39 डिग्री सेल्सियस हो सकता है, जबकि “रियलफील” तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा.
दोपहर के समय यूवी इंडेक्स बहुत ज्यादा रहेगा. उत्तर और उत्तर-पश्चिम से 15-22 किमी/घंटा की रफ्तार से हल्की से मध्यम हवा चलने की संभावना है. शाम को तापमान धीरे-धीरे कम होगा. शाम 6 बजे के आसपास तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जब मैच 7 बजे शुरू होगा, तब तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और आसमान साफ रहेगा. रात में तापमान धीरे-धीरे गिरकर 9-10 बजे के आसपास 30 डिग्री सेल्सियस और 11 बजे तक 28 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मौसम मैच में कोई बाधा नहीं डालेगा.
भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल: बारिश का नियम
अगर वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो कुछ नियम लागू होंगे. इसके लिए 6 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है. अगर मुख्य दिन मैच शुरू हो जाता है लेकिन बीच में रुक जाता है, तो रिजर्व डे पर वहीं से खेल दोबारा शुरू होगा. मैच अधिकारियों को खेल पूरा कराने के लिए निर्धारित दिन 90 मिनट और रिजर्व डे पर 120 मिनट तक का अतिरिक्त समय मिल सकता है.
इस नॉकआउट मैच में वैध नतीजे के लिए दोनों टीमों को कम से कम 10-10 ओवर बल्लेबाजी करनी होगी. यह ग्रुप स्टेज मैचों में लागू 5 ओवर के न्यूनतम नियम से ज्यादा है. अगर बारिश जारी रहती है और रिजर्व डे के बाद भी न्यूनतम ओवर पूरे नहीं होते, तो मैच रद्द मान लिया जाएगा. ऐसी स्थिति में इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा.
मैच रद्द हुआ तो फाइनल में कौन जाएगा ?
आईसीसी के नियमों के मुताबिक, अगर नॉकआउट मैच पूरी तरह रद्द हो जाता है, तो सुपर 8 स्टेज में ऊपर रहने वाली टीम आगे बढ़ेगी. दक्षिण अफ्रीका से हार भारत के लिए नुकसानदायक रही. इंग्लैंड ने अपने सुपर 8 ग्रुप (ग्रुप 2) में तीनों मैच जीतकर 6 अंक के साथ टॉप किया. वहीं, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत को प्रोटियाज से हार का सामना करना पड़ा, जिससे टीम ग्रुप 1 में 2 जीत और 4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही. ऐसे में भारतीय टीम मैच रद्द होने पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और इंग्लैंड फाइनल में पहुंच जाएगा.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.