Last Updated:
कनाडा के खिलाफ मिली शानदार जीत सिर्फ दो अंकों की कहानी नहीं थी, बल्कि यह अफगानिस्तान क्रिकेट के स्वर्णिम अध्याय के रचयिता जोनाथन ट्रॉट के कार्यकाल का भावुक समापन था. जब मैच की आखिरी गेंद फिंकी और अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की, तो डगआउट में बैठे ट्रॉट का चेहरा भावनाओं के भंवर में था वहां गर्व था, संतोष था और विदा लेने की टीस भी.
अफगानिस्तान के हेड कोच जोनाथन ट्रॉट का कार्यकाल खत्म, 4 साल तक टीम के साथ जुड़े रहे
कनाडा के खिलाफ मिली शानदार जीत सिर्फ दो अंकों की कहानी नहीं थी, बल्कि यह अफगानिस्तान क्रिकेट के स्वर्णिम अध्याय के रचयिता जोनाथन ट्रॉट के कार्यकाल का भावुक समापन था. जब मैच की आखिरी गेंद फिंकी और अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की, तो डगआउट में बैठे ट्रॉट का चेहरा भावनाओं के भंवर में था वहां गर्व था, संतोष था और विदा लेने की टीस भी.
जोनाथन ट्रॉट: अफगानी ‘अज़मत’ के रचयिता
2022 में जब ट्रॉट ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच का पद संभाला था, तब टीम में प्रतिभा तो थी, लेकिन उसे ‘विजेता मानसिकता’ की तलाश थी. ट्रॉट ने अपनी सख्त अनुशासनात्मक शैली और तकनीकी बारीकियों से टीम को एक ऐसी यूनिट में बदल दिया, जिसने देखते ही देखते विश्व क्रिकेट के समीकरण बिगाड़ दिए.
🚨 EMOTIONAL PRESS CONFERENCE OF JONATHAN TROTT 🚨
“I don’t want to get upset. I just remember my first trip when we were in Ireland & I just realized that these boys are so talented and focused. Today is my last day in the office.”
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.