Last Updated:
विराट कोहली ने हारिस रऊफ को पीटने की शुरुआत जो 2022 वर्ल्डकप में की थी, उसको एशिया कप फाइनल में तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने आगे बढ़ाया. अब रावलपिंडी के रॉकेट की हालत ऐसी है कि वह इस बार टीम में ही नहीं चुने गए.
हारिस रऊफ के 17 रन के ओवर ने पाकिस्तान को कर दिया मैच से बाहर
फाइनल में जब भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार फिर आमने-सामने आईं तो रऊफ कोई इशारा करने लायक ही नहीं रहे. तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने ऐसी धुनाई की, 3.4 ओवर यानी महज 22 बॉल में रऊफ ने 50 रन खर्च किए, कोई विकेट भी नहीं मिला. भारतीय बल्लेबाजों की पिटाई के बाद रऊफ का ऐसा डाउनफाल शुरू हुआ कि उन्हें T-20 वर्ल्डकप की टीम में ही नहीं चुना गया. हालांकि असली पटकथा 2022 में लिखी गई थी, जब रऊफ को असली ताकत विराट कोहली ने दिखाई थी.
2022 का टी-20 वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया में हुआ था. भारत और पाकिस्तान ग्रुप-बी में थे. 23 अक्टूबर को दोनों के बीच विश्व कप 16 वां मुकाबला खेला गया. हारिस रऊफ को उस समय रावलपिंडी का रॉकेट कहा जाता था. अपनी तेज गेंदबाजी के दम पर वह पाकिस्तान को कई मैच जिता भी चुके थे. पाकिस्तान ने पहले खेलकर भारत को 160 रन का टारगेट दिया.
भारत की ओर से केएल राहुल और रोहित शर्मा ने ओपनिंग की. 7 रन के स्कोर पर के एल राहुल आउट हो गए. विराट कोहली मैदान पर आए ही थे, कि तभी पाकिस्तान की तरफ से चौथा ओवर फेंकने वाले हारिस रऊफ ने रोहित शर्मा को चलता कर दिया. भारत का स्कोर 10 रन था, दो विकेट जा चुके थे. 26 रन पर सूर्य कुमार यादव पर रऊफ की गेंद पर रिजवान को कैच थमा बैठे और उसके बाद बाद अक्षर पटेल भी आउट हो गए. टीम का स्कोर उस समय 31 रन था.
हारिस रऊफ vs भारत
टीवी के विन % चांसेज मीटर दिखाने लगे कि 85% जीत का चांस पाकिस्तान के पास है, भारत के जीत का चांस महज 15 प्रतिशत था. अलग था तो बस ये कि कोहली क्रीज पर डटे थे. साथ से हार्दिक पांड्या. 17 ओवर तक दोनों ने बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 129 रन तक पहुंचाया. 12 बॉल पर भारत को 31 रन चाहिए थे.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…और पढ़ें
भारत की ओर से केएल राहुल और रोहित शर्मा ने ओपनिंग की. 7 रन के स्कोर पर के एल राहुल आउट हो गए. विराट कोहली मैदान पर आए ही थे, कि तभी पाकिस्तान की तरफ से चौथा ओवर फेंकने वाले हारिस रऊफ ने रोहित शर्मा को चलता कर दिया. भारत का स्कोर 10 रन था, दो विकेट जा चुके थे. 26 रन पर सूर्य कुमार यादव पर रऊफ की गेंद पर रिजवान को कैच थमा बैठे और उसके बाद बाद अक्षर पटेल भी आउट हो गए. टीम का स्कोर उस समय 31 रन था.
हारिस रऊफ vs भारत
टीवी के विन % चांसेज मीटर दिखाने लगे कि 85% जीत का चांस पाकिस्तान के पास है, भारत के जीत का चांस महज 15 प्रतिशत था. अलग था तो बस ये कि कोहली क्रीज पर डटे थे. साथ से हार्दिक पांड्या. 17 ओवर तक दोनों ने बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर 129 रन तक पहुंचाया. 12 बॉल पर भारत को 31 रन चाहिए थे.
पाक कप्तान ने अपने स्टार रावलपिंडी के रॉकेट रऊफ को बॉल थमाई. हार्दिक स्ट्राइक पर थे, पहले तीन सिंगल आए, एक बॉल खाली गई. ओवर की पांचवीं और छठवीं गेंद पर सामने कोहली थे. आखिरी दो बॉल पर कोहली ने सिक्सर जड़ मैच भारत की झोली में डाल दिया. रऊफ पर 17 रन पड़े, जिसे लेकर उनकी खूब आलोचना हुई. इसके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने एशिया कप के फाइनल में रऊफ की कसर निकाली.
रऊफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं, वह फिट है और फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं. हाल ही में बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार के लिए खेलते हुए रऊफ टॉप विकेट टेकर भी बने, मगर पाकिस्तान भारत और श्रीलंका में हो रहे इस विश्व कप के लिए उन्हें चुनने की हिम्मत नहीं कर सका. पाक के कोच माइक हेसन और सिलेक्शन कमेटी ने 3 पेसर चुने, जिनमें शाहीन आफरीदी, नसीम शाह, सलमान मिर्जा थे. हारिस पर बात हुई, मगर वह फिट नहीं बैठे. पाकिस्तान की ओर से उन्होंने आखिरी मुकाबला भारत के खिलाफ एशिया कप का फाइनल ही खेला था. और वनडे मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेले थे.
हारिस रऊफ ने भारत के खिलाफ सुपर 4 मुकाबले के दौरान बाउंड्री पर दर्शकों को ‘6-0’ का इशारा किया था. जो पाकिस्तान के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के फाइटर प्लेन मार गिराने की झूठी कहानी को सही साबित करने की योजना थी. इस आपत्तिजनक इशारे की बीसीसीआई ने आईसीसी से शिकायत की और रऊफ पर मोटा जुर्माना ठोका गया.
भारत के खिलाफ छोड़ दें तो रऊफ का ओवरऑल इंटरनेशनल करियर प्रभावशाली रहा है. वह रॉ पेस, बाउंस और डेथ ओवर्स में यॉर्कर के लिए मशहूर हैं. उन्होंने 2020 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था और टीम का एक अहम हिस्सा बन गए थे. रउफ ने पाकिस्तान की तरफ से 94 टी-20 मैच खेले और 133 विकेट हासिल किए. 18 रन देकर 4 विकेट उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस रही. रऊफ ने पाकिस्तान के लिए 54 वनडे मैच खेले, जिनमें 97 विकेट हासिल किए. हालांकि टेस्ट टीम में उनके लिए जगह नहीं बन पाई.वह टीम के लिए एक ही टेस्ट मैच खेले और 1 विकेट ही हासिल कर सके थे.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.