T2O World Cup 2026: टीम इंडिया सुपर-8 में अपनी सारी दिक्कतों और सिरदर्द को दूर करना चाहेगी. जो प्लेयर्स आउट ऑफ चचट नजर आ रहे हैं, उन्हें लय में लौटना होगा. जो लय में हैं. उन्हें इसे बरकरार रखना होगा. चलिए इस आर्टिकल में नजर डालते हैं, उन तीन खिलाड़ियों पर जिन्हें खुद को तरोताजा करके आगे बढ़ना होगा.
नई दिल्ली: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने चारों ग्रुप मैच जीतते हुए सुपर-8 में धमाकेदार एंट्री बना ली है. भारत का सामना अब तक यूएसए, पाकिस्तान, नामीबिया और नीदरलैंड्स जैसी कमजोर टीम से हुआ है, लेकिन असली लड़ाई तो अब शुरू होने वाली है. सुपर-8 में भारत को तीन मैच खेलने हैं. साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज सामने है. यहां एक गलती यानी मामला संगीन. खुद सूर्यकुमार यादव नहीं चाहते होंगे कि उनकी टीम सुपर-8 में किसी तरह की कोई लापरवाही बरते, ऐसे में कुछ ढीले पेंच कसने बेहद जरूरी है. चलिए उन तीन भारतीय प्लेयर्स पर नजर डालते हैं, जो प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा.

अभिषेक शर्मा
किसने सोचा था कि दुनिया का नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज लगातार तीन मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाएगा. टूर्नामेंट का पहला राउंड खत्म हो चुका है. 20 में से 12 टीम बाहर हो चुकी है. सुपर-8 की आठ टीम मिल चुकी है, लेकिन अभिषेक शर्मा अब तक एक रन भी नहीं बना पाए हैं. लगता है कि बाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज को किसी की नजर लग गई है. चार में से एक मैच तो वह तबीयत खराब होने के चलते खेल नहीं पाए, लेकिन जिन मुकाबलों में मैदान पर उतरे 0 के स्कोर पर डगआउट लौट आए.
vs USA- पहली गेंद में 0 रन
vs PAK- चार गेंद में 0 रन
vs NAM- मैच नहीं खेला
vs NED- तीन गेंद में 0

तिलक वर्मा
बाएं हाथ के इस मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज का काम टीम को एंकर करना है. यानी हालात के मुताबिक सिंगल-डबल लेकर स्कोरबोर्ड चलाते रहना है, लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं कि हेड कोच गौतम गंभीर ने उन्हें बड़े स्कोर बनाने से ही बना कर दिया हो. तिलक को हर मैच में अच्छी शुरुआत मिली है, लेकिन वो इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे. इंजरी से लौट रहे 23 साल के बल्लेबाज ने 26.50 की औसत और 120.45 की स्ट्राइक रेट से 106 रन ही बना पाए. आप तिलक के स्कोर देखेंगे और उनकी आउट होने की टाइमिंग पर नजर डालेंगे तो आपको समझ आएगा कि हर बार उन्होंने बड़ा स्कोर मिस किया है.
USA 16 गेंद में 25 रन
PAK 24 गेंद में 25 रन
NAM 21 गेंद में 25 रन
NED 27 गेंद में 31 रन
Add News18 as
Preferred Source on Google

रिंकू सिंह
जब टी-20 वर्ल्ड कब के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान हुआ तो शुभमन गिल को ड्रॉप करते हुए सिलेक्टर्स ने रिंकू सिंह पर भरोसा जताया. चयनकर्ताओं को लगा कि रिकू को शामिल करके टीम को एक मजबूत फिनिशर मिल जाएगा. मगर बाएं हाथ का यह बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट में खेली कुल 27 गेंद में सिर्फ 24 रन ही बना पाया है.
vs USA- 14 गेंद में 6 रन
vs PAK- चार गेंद में 11 रन
vs NAM- छह गेंद में 1 रन
vs NED- तीन गेंद में 6 रन
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.