Afghanistan vs South Africa U19 World Cup 2026: अफगानिस्तान ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की जीत के साथ शानदार शुरुआत की है. अफगान टीम ने पहले ही मुकाबले में सबको चौंकाते हुए साउथ अफ्रीका को 28 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया. अफगानिस्तान के 266 रन के जवाब में साउथ अफ्रीका की पारी 47.4 ओवरों में महज 238 रन पर सिमट गई.
खालिद 102 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 74 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसी स्कोर पर फैजल शिनोजादा और महबूब खान भी चलते बने. फैजल 95 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 81 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान महबूब अपना खाता तक नहीं खोल सके. आलम ये रहा कि टीम ने 186 के स्कोर तक 5 विकेट गंवा दिए. यहां से उजैर उल्लाह नियाजी ने नूरिस्तानी उमरजई और खातिर स्टानिकजई के साथ क्रमश: छठे और सातवें विकेट के लिए 35-35 रन की साझेदारी की. नियाजी 51 गेंदों में 8 चौकों के साथ 51 रन बनाकर नाबाद रहे. विपक्षी खेमे से बुयांडा माजोला और कॉर्न बोथा ने 3-3 विकेट हासिल किए. वहीं, जेजे बासन ने 1 विकेट निकाला.
The #FutureStars have put on a terrific all-round performance to beat South Africa U19s by 28 runs and begin their campaign in the ICC Men’s U19 Cricket World Cup 2026 with a comprehensive victory.
https://platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.