RCB vs GG WPL 2026 Highlights: स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला प्रीमियर लीग 2026 में जीत के रथ पर सवार है. आरसीबी ने सीजन के नौवें मुकाबले में गुजरात जायंट्स को शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक लगाई. आरसीबी की इस जीत में राधा यादव, ऋचा घोष और श्रेयंका पाटिल चमकीं. तीन मैचों में छह अंक लेकर आरसीबी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर मौजूद है.
आरसीबी ने दर्ज की लगातार तीसरी जीत.
नई दिल्ली. महिला प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम विजयरथ पर सवार है. स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को 32 रन से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हुए टूर्नामेंट के नौंवें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने गुजरात के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में गुजरात के बल्लेबाज श्रेयंका पाटिल (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के आगे पूरे ओवर भी नहीं खेल पाए और उसकी पारी 150 रन पर ढेर हो गई. आरसीबी के लिए राधा यादव (66) और ऋचा घोष (44) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजी में कमाल किया. आरसीबी ने अब तक टूर्नामेंट में तीन मैच खेले हैं और अजेय रहते हुए पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर मौजूद है.
About the Author
Shivam Upadhyayनवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें