Last Updated:
Annabel Sutherland Century vs India, Pink Ball Test: ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड ने भारत के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट के दूसरे दिन शानदार शतक जमाया. पहले दिन 20 रन बनाकर नाबाद लौटें सदरलैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिन के दूसरे सेशन में सेंचुरी पूरी की. यह उनका टेस्ट क्रिकेट में लगातार तीसरा शतक है.
एनाबेल सदरलैंड ने बनाई सेंचुरी
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच खेले जा रही इकलौते पिंक बॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन एनाबेल सदरलैंड ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक बनाया. युवा ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने दिन के दूसरे सेशन में सेंचुरी पूरी की. पारी के 60वें ओवर की चौथी गेंद पर सदरलैंड ने चौका लगाया और सैकड़ा पूरा किया. सदरलैंड ने 100 रन तक पहुंचने के लिए 133 गेंदें लीं. यह उनके टेस्ट करियर का चौथा शतक है, जबकि इस फॉर्मेट में सदरलैंड की यह लगातार तीसरी सेंचुरी भी है.
About the Author

Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.