Last Updated:
piyush chawla advice to varun chakravarthy: पूर्व भारतीय स्पिनर पीयूष चावला का कहना है कि मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टी20 वर्ल्ड कप के पिछले दो मैचों में ‘बहुत फुल लेंथ या बहुत शॉर्ट लेंथ’ गेंद डालने का नुकसान उठाना पड़ा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले इस पूर्व भारतीय लेग स्पिनर ने वरुण को अहम सलाह भी दी है. ऐसा माना जा रहा है कि अहम मुकाबले में वरुण की जगह कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है.
वरुण चक्रवर्ती .
चावला ने जिओ स्टार से कहा, ‘मुझे लगता है कि कभी-कभी जब आप हताश हो जाते हैं या बहुत ज्यादा प्रयोग करते हैं, तो आप बहुत फुल लेंथ की गेंदें डालने लगते हैं और वरुण के साथ भी यही हो रहा है.’ उन्होंने कहा, ‘उनका मजबूत पक्ष उस मुश्किल लेंथ पर गेंदबाजी करना है जो किसी स्पिनर के लिए सही होती है. उन्हें उस लेंथ पर गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए जिस पर तेज गेंदबाज करते हैं. एक स्पिनर के लिए अच्छी लेंथ वही होती है जहां से उसे घुटने की ऊंचाई तक उछाल मिले.’
वरुण चक्रवर्ती.
चावला ने आगे कहा, ‘उनकी गति की वजह से अगर बल्लेबाज उनके हाथ की स्थिति देखकर गेंद का अंदाजा नहीं लगा पाता है तो उसे खेलना मुश्किल हो जाता है क्योंकि उनकी स्पीड अच्छी है.’ भारत के लिए 25 वनडे, तीन टेस्ट और सात टी20 मैच खेल चुके 37 साल के चावला ने कहा कि वरुण जब अपनी लेंथ से चूक जाते हैं तो उनकी गेंदों पर रन बनने लगते हैं.
उन्होंने कहा, ‘लेकिन जब आप थोड़े समय के लिए अपनी लेंथ पर गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं तो आप प्रयोग करने लग जाते हैं. पिछले कुछ मैचों में वरुण चक्रवर्ती के साथ यही हो रहा है. वह या तो बहुत फुल लेंथ गेंद डाल रहे हैं या बहुत शॉर्ट लेंथ की. इस तरह की स्पीड के साथ जब पिच पर ज्यादा उछाल नहीं होता है तो बल्लेबाज के लिए खेलना आसान हो जाता है.’ पंत.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.