Anurag Thakur News: सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर बीसीसीआई के कामकाज में हिस्सा लेने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है. कोर्ट ने 2017 के उस आदेश में संशोधन किया है जिसके तहत उन्हें बोर्ड से अलग किया गया था. अब अनुराग ठाकुर बीसीसीआई की बैठकों और निर्णयों में फिर से शामिल हो सकेंगे.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को बहुत बड़ी राहत दी है. अदालत ने बीसीसीआई के कामकाज में उनके शामिल होने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है. कोर्ट ने साल 2017 के अपने उस फैसले में बदलाव किया है जिसमें उन्हें बोर्ड से दूर रहने को कहा गया था. अनुराग ठाकुर अब बीसीसीआई की बैठकों और अन्य जरूरी कार्यों में हिस्सा ले सकेंगे. वे पहले बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
About the Author
Deepak Vermaदीपक वर्मा (Deepak Verma) एक पत्रकार हैं जो मुख्य रूप से विज्ञान, राजनीति, भारत के आंतरिक घटनाक्रमों और समसामयिक विषयों से जुडी विस्तृत रिपोर्ट्स लिखते हैं. वह News18 हिंदी के डिजिटल न्यूजरूम में डिप्टी न्यूज़…और पढ़ें