KL Rahul Century Athiya Shetty Reaction: केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक ठोका. केएल राहुल ने 112 रन की नाबाद पारी खेली. शतक ठोकने के कुछ मिनट बाद ही केएल राहुल के लिए उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कर प्यार लुटाया.
अथिया शेट्टी ने यूं लुटाया प्यार
दरअसल, केएल राहुल ने शतक ठोका तो अथिया शेट्टी ने उनके लिए एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की. अथिया ने दो शब्द लिखे। उन्होंने केएल राहुल के शतक ठोकने के बाद जश्न मानने की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ये आदमी।’ इसके साथ ही अथिया ने एक दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की. इससे पहले भी कर बार इसी तरह से अथिया केएल राहुल को सपोर्ट और चीयर करती नजर आईं हैं.

केएल राहुल के शतक पर अथिया शेट्टी का रिएक्शन.
राहुल ने ऐसे शतक किया सेलिब्रेट
केएल राहुल ने एक बार फिर शतक जड़कर अपने अनोखे सेलिब्रेशन से सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने पारी के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर सामने की तरफ छक्का लगाकर वनडे करियर का आठवां शतक पूरा किया. इसके बाद राहुल ने हेलमेट और ग्लव्स उतारकर जमीन पर रखे और एक हाथ से बल्ला उठाकर और दूसरे हाथ से उंगलियां मुंह में दबाकर इस सेंचुरी का जश्न मनाया. यह जश्न उन्होंने अपनी बेटी के लिए मनाया. यह पहली बार नहीं, जब राहुल ने ऐसा सेलिब्रेशन किया हो. उन्होंने पहली बार यह इस तरह का जश्न पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में दिखाया था.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.