केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में शानदार शतक जमाया. रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा जहां काम नहीं आए वहां अकेले दम पर टीम को 284 तक पहुंचाया. 11 चौके और 1 छक्का लगाकर 112 रन की नाबाद पारी के दौरान उन्होंने खास रिकॉर्ड बना डाला. 50 ओवर के फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं. वनडे में उन्होंने इस टीम के खिलाफ बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ा स्कोर बना डाला. इससे पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम था.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के विकेटकीपरों द्वारा वनडे में टॉप 5 स्कोर
केएल राहुल – 112* राजकोट (2026)
एमएस धोनी – 84* नेपियर (2009)
पार्थिव पटेल – 56* चेन्नई (2010)
राहुल द्रविड़ – 53* सेंचुरियन (2003)
किरण मोरे – 42* बेंगलुरु (1987)
इसके अलावा केएल राहुल राजकोट में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं. राहुल ने यह उपलब्धि 49वें ओवर में काइल जैमीसन की फुल टॉस गेंद को छक्के के लिए भेजकर हासिल की. यह उनका आठवां वनडे शतक है. कर्नाटक के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने सिर्फ 87 गेंद में शतक पूरा किया और 112 रन पर नाबाद रहे. राहुल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और शुरुआत में छह लगातार डॉट बॉल खेलीं. सातवीं गेंद पर उन्होंने खाता खोला. इसके बाद जब वह सेट हो रहे थे, तभी उनके जोड़ीदार विराट कोहली 23 रन बनाकर आउट हो गए. मुश्किल हालात में राहुल ने रवींद्र जडेजा के साथ 73 रन की साझेदारी की. जडेजा 27 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद नितीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर टीम इंडिया की पारी को संभाला और मेहमान टीम के सामने 284/7 का मजबूत लक्ष्य रखा.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.