Australia Beat England in Sydney Test: एशेज सीरीज 2025-26 में इंग्लैंड की शर्मनाक विदाई हुई. सिडनी में खेले गए सीरीज के आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की. इसके साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया. ऐसे में आइए जानते एशेज सीरीज में इंग्लैंड के हार की कहानी.
ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से जीता एशेज सीरीज
नई दिल्ली: एशेज सीरीज 2025-26 से इंग्लैंड क्रिकेट टीम की शर्मनाक विदाई हुई. टीम को सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. सिडनी में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच के 5वें दिन के दूसरे सेशन में ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल किया. इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने 4-1 से सीरीज पर कब्जा किया. इंग्लैंड के लिए ये सिर्फ एक हार ही नहीं है, बल्कि बैजबॉल की ऑस्ट्रेलिया में कब्र भी खुदी है.
About the Author
Jitendra Kumarअक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें