न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा चोटिल हो गए हैं.
तिलक वर्मा हुए चोटिल
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर आई है. टीम के स्टार खिलाड़ी तिलक चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज में भी उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक तिलक वर्मा को एब्डोमेंड इंजरी हुई है, जिसके कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ेगी. ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए उनके रिप्लेसमेंट की तलाश की जा रहा है. वहीं माना जा रहा है कि तिलक वर्मा की जगह टीम में टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को मौका मिल सकता है.
About the Author
Jitendra Kumarअक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें