Vijay Hazare Trophy Elite LIVE: विजय हजारे ट्रॉफी की एलीट ग्रुप के आखिरी राउंड के मुकाबले शुरू हो चुके हैं. इस राउंड में कई बड़े खिलाड़ी मैदान पर उतरे हैं. इसमें अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, शिव…और पढ़ें
Vijay Hazare Trophy Elite Match Live Score: नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के आखिरी राउंड के मुकाबले आज से शुरू हो गए हैं. इस राउंड में कई बड़े खिलाड़ी मैदान पर एक्शन में दिखेंगे. खास तौर से मुंबई बनाम पंजाब के मैच पर सबकी नजर बनी हुई है. इस मैच में टीम इंडिया के वनडे उप कप्तान श्रेयस अय्यर मुंबई के लिए मैदान पर उतरे हैं, जबिक विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पंजाब की तरफ से खेल रहे हैं. ऐसे में आइए देखें, विजय हजारे ट्रॉफी में आज खेले जा रहे सभी मैचों का लाइव एक्शन.
Vijay Hazare Trophy Elite Group Match Live: नवदीप सैनी ने भी झटके दो विकेट
ईशांत शर्मा के अलावा दिल्ली के लिए नवदीप सैनी भी अपनी पेस बॉलिंग से कहर बरपा करे हैं. नवदीप ने दमदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट लिए हैं.
Vijay Hazare Trophy Live: दिल्ली ने हरियाणा के खिलाफ जीता टॉस
हरियाणा के खिलाफ मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दिल्ली के लिए गेंदबाजी में ईशांत शर्मा कहर बरपाते हुए शुरुआती तीन विकेट लेकर हरियाणा को बैकफुट पर धकेलने का काम किया है.
Vijay Hazare Trophy Live: पंजाब के लिए नहीं चला अभिषेक शर्मा का बल्ला
मुंबई के खिलाफ पंजाब के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चल पाया. अभिषेक 10 गेंद का सामना कर सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही मुंबई की टीम मुश्किल में फंस गई है.
Vijay Hazare Trophy Live: मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
पंजाब के खिलाफ मुकाबले में मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मुंबई के लिए इस मैच में सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और सरफराज खान जैसे खिलाड़ी मैदान पर उतरे हैं.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.