आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले मैच में टीम इंडिया ने अमेरिका ने 29 रनों से जीत हासिल की थी. हालांकि, इस मैच में टीम इंडिया की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही. इसी वजह से अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी के लिए मददगार कही जाने वाली मुंबई के वानडेखड़े की पिच पर हैरानी जताई है.
अक्षर पटेल ने मुंबई की पिच पर जताई हैरानी
मुश्किल पिच पर बल्लेबाजी क्रम के ध्वस्त होने के बावजूद अक्षर ने कहा कि टीम प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने को लेकर आश्वस्त थी. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 77 रन तक छह विकेट गंवा दिए थे लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की 49 गेंद में 84 रन की नाबाद पारी से मेजबान टीम नौ विकेट पर 161 रन बनाने में सफल रही. भारत ने अमेरिका को आठ विकेट पर 132 रन पर रोककर 29 रन से जीत दर्ज की.
टीम इंडिया ने की थी सपाट पिच की उम्मीद
मैच के बाद अक्षर ने कहा, ‘‘योजना मैच की स्थिति के अनुसार बनाई जाती है. आम तौर पर मुंबई में विकेट सपाट होता है और हमें यह तय करने में लगभग तीन ओवर लगे कि अच्छा स्कोर क्या होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ड्रेसिंग रूम में हमें पता था कि अगर एक भी बल्लेबाज चल गया तो हम 140-150 रन के आसपास पहुंच जाएंगे. विकेट भी (अलग तरह से) व्यवहार कर रहा था.’’
इस स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर ने कहा, ‘‘हम हैरान थे क्योंकि हमें लगा था कि यह एक सपाट विकेट है जो आम तौर पर मुंबई में होता है.’’ अक्षर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में थोड़ा दबाव महसूस हुआ क्योंकि बल्लेबाजी क्रम ढह गया और वह भी टी20 विश्व कप के पहले मैच में. उन्होंने कहा, ‘‘बेशक आप इसे (दबाव को) महसूस करते हैं. क्रिकेट ऐसा ही है (लेकिन फिर) यह अच्छा है कि यह पहले मैच में हुआ.’’ क्षर ने कहा, ‘‘विकेट की प्रकृति को समझना महत्वपूर्ण है और जिस तरह का क्रिकेट हम खेल रहे हैं, हम शॉट को ठीक से नहीं खेल पाए. अगर ऐसा दोबारा होता है तो हमारे पास इसे 160-170 रन तक ले जाने का अनुभव होगा.’’
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.