रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बीसीसीआई सचिव ने दिया बयान
टीवी टुडे के एक पॉडकास्ट में बीसीसीआई सचिव पहुंचे थे. जब उनसे पूछा गया कि क्या गौतम गंभीर कोहली को टीम से बाहर करना चाहते हैं, तो सैकिया ने सख्त जवाब दिया, “ऐसी धारणा हो सकती है, लेकिन विराट कोहली हमेशा टीम में हैं. गौतम गंभीर भी टीम में हैं. हम नतीजे देखते हैं. क्या आपने कभी विराट कोहली को टीम से बाहर देखा है?”
‘कोहली को कोई मजबूर नहीं कर सकता’
BCCI सचिव ने यह भी साफ किया कि विराट कोहली को टेस्ट से संन्यास लेने के लिए मजबूर नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी को कोई भी किसी फैसले के लिए मजबूर नहीं कर सकता. “विराट कोहली जैसे कद के खिलाड़ी को कोई भी बदलने या कोई फैसला लेने के लिए मजबूर नहीं कर सकता. वह उस स्तर पर हैं. वह आम खिलाड़ी नहीं हैं, वह भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हैं. जब तक वह खुद न चाहें, कोई भी उन्हें किसी फैसले के लिए मजबूर नहीं कर सकता. बोर्ड किसी भी खिलाड़ी के करियर में दखल नहीं देगा,” सैकिया ने कहा.
विराट और रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद उनके वनडे करियर को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थीं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली सीरीज के बाद दोनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं. हालांकि, दोनों सीनियर खिलाड़ियों ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर अपने आलोचकों को चुप करा दिया.
“बहुत लोग बकवास भी लिखते हैं. हम बकवास पर टिप्पणी नहीं कर सकते. हमें ऐसी कोई चीजें नजर नहीं आतीं. ये बातें कभी किसी मीटिंग में नहीं उठीं,” सैकिया ने तब कहा जब उनसे पूछा गया कि गंभीर कोहली और रोहित को ODI टीम में नहीं चाहते, इस पर वह क्या सोचते हैं.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.