Babar Azam Big bash league Sydney Sixers: बाबर आजम ने अब तक 11 बीबीएल पारियों में 22.44 के औसत से सिर्फ 202 रन बनाए हैं हालांकि उन्होंने इस दौरान दो अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन उनके स्ट्राइक रेट पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. दूसरी ओर, स्मिथ ने टूर्नामेंट में वापसी के बाद से सिर्फ चार मैचों में 210 रन बनाए हैं, जिसमें सिडनी थंडर के खिलाफ एक शतक भी शामिल है.
बिग बैश से क्यों बाहर हुए बाबर आजम?
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज की तैयारियों के मद्देनजर बाबर आजम को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वापस बुलाया है, लेकिन सच्चाई कुछ और है. सूत्रों की माने तो सिडनी सिक्सर्स ने बाबर को बता दिया था कि टीम मैनेजमेंट उन्हें फाइनल और उससे पहले चैलेंजर की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं देने वाली है. वैसे भी BBL 15 में बाबर आजम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. 11 मैंचों में बाबर सिर्फ 202 रन ही बना पाए थे. उनके बल्ले से दो अर्धशतक जरूर निकले थे, लेकिन बेहद घटिया 103 की स्ट्राइक रेट के साथ. वह टी-20 फॉर्मेट में वनडे की तासिर से बल्लेबाजी करते हैं जबकि उनके दूसरे टीममेट जैसे ओपनिंग पार्टनर स्टीव स्मिथ ने 172 और डेनियल ह्यूजेस ने 129 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.
टीम पर बोझ बन चुके थे बाबर आजम
ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी मार्क वॉ ने भी कहा था कि सिडनी सिक्सर्स से बिग बैश लीग (बीबीएल) जीतने के लिए पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम को बेंच पर बैठाने की अपील की है. 60 वर्षीय वॉ ने कहा कि बाबर की क्षमता पर कोई संदेह नहीं है, लेकिन पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने टॉप ऑर्डर में वैसा खेल नहीं दिखाया, जिसकी अपेक्षा की जाती है, उन्होंने आगे कहा कि सिक्सर्स को स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के लिए एक नया सलामी जोड़ीदार ढूंढना चाहिए, जिन्होंने एशेज के बाद बीबीएल में वापसी के बाद से अधिकांश रन बनाए हैं.
फाइनल में पहुंचने के लिए सिडनी का करो या मरो मुकाबला
मंगलवार को पर्थ स्कॉर्चर्स ने क्वालीफायर में सिक्सर्स को 48 रनों से हराकर बीबीएल फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. सिक्सर्स के पास अब एक और मौका है, क्योंकि उनका मुकाबला शुक्रवार को चैलेंजर में मेलबर्न स्टार्स या मौजूदा चैंपियन होबार्ट हरिकेंस से होगा.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.