Arshdeep Singh firs over record in T20I: अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए बॉलिंग की शुरुआत करते हुए पारी के पहले दो ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. इसी के साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. वह टी20 इंटरनेशनल में शुरुआती दो ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनके नाम 28 विकेट हैं.
अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया. अर्शदीप ने पारी के पहले ही ओवर में डेवोन कॉनवे को आउट किया और इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. अर्शदीप सिंह अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआती दो ओवरों में गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने 67 पारियों में 28 विकेट लिए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और यूएई के जुनैद सिद्दीकी के नाम था, जिन्होंने क्रमशः 87 और 75 पारियों में 27-27 विकेट लिए थे. यह 12वीं बार था जब अर्शदीप ने पारी के पहले ओवर में विकेट लिया. हालांकि, इस मामले में वह टी20 फॉर्मेट में अभी 10वें स्थान पर हैं.

अर्शदीप सिंह ने तोड़ा शाहीन अफरीदी का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं अर्शदीप
अर्शदीप भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. अर्शदीप अब तक खेले 73 मैचों में 111 विकेट चटका चुके हैं. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए विकेटों का शतक लगाने वाले पहले गेंदबाज बने थे. 2025 में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी, जिसके बाद जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या इस क्लब में शामिल हुए. अर्शदीप सिंह इस फॉर्मेट में भारत के सबसे बड़े मैच विनर्स में से एक रहे हैं.
भारत ने सीरीज में बनाई बढ़त
मैच की बात करें तो भारत ने पहला टी20 मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 48 रनों से जीता. इस जीत में सबसे बड़ा योगदान अभिषेक शर्मा का रहा. उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए सिर्फ 35 गेंदों में 84 रन ठोके, जिससे भारत ने 238 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. सूर्यकुमार यादव ने 32 रन और हार्दिक पांड्या ने 25 रन बनाए. आखिरी ओवरों में रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. रिंकू ने सिर्फ 20 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने पूरी कोशिश की, लेकिन वह लक्ष्य से 48 रन दूर रह गई. न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 40 गेंदों में 78 रन बनाए.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.