सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज की एक्साइटमेंट फैंस में साफ नजर आ रही है. कल यानी 23 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. अब अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने भी खुलासा किया है कि वह भी इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
फॉलो किया बॉर्डर 2 ट्रेंड
नई दिल्ली. क्रिकेट और बॉलीवुड का मजेदार संगम इस हफ्ते ऑनलाइन देखने को मिला, जब अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने वायरल ट्रेंड ‘बॉर्डर 2’ को फॉलो किया. दुबई के सड़क किनारे भुना मक्का खाते हुए राशिद ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह बॉर्डर 2 जरूर देखेंगे.
बॉलीवुड के सबसे वायरल ट्रेंड में से एक ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर तो फिल्म को लेकर फैंस अपना प्यार दिल खोलकर जाहिर कर रहे हैं. इतना ही नहीं अब अफगानिस्तान क्रिकेट स्टार राशिद खान ने भी दुबई के एक सड़क किनारे से छोटा वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘जरूर देखूंगा.
बॉर्डर 2 के ट्रेंड का हिस्सा बने राशिद खान
राशिद ने ये पोस्ट अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस रील में वे सड़क किनारे भुना हुआ मक्का खाते नजर आ रहे हैं, और बैकग्राउंड में ‘बॉर्डर 2’ का गाना बज रहा है. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक दिल जीत लेने वाला कैप्शन भी लिखा, ‘Border 2 तो मैं जरूर देखूंगा… लेकिन देखता हूं, अगर मैं यह पोस्ट कर दूं तो क्या होता है.’