T20 World Cup Bangladesh vs India Controversy: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भले ही भारत में आकर वर्ल्ड कप न खेलने पर अड़ा हुआ हो, लेकिन आज इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का जो भी फैसला होगा, उससे मानना होगा. पिछले तीन हफ्ते से जारी विवाद के बाद आज आईसीसी का फैसला आ सकता है. पूरे क्रिकेट वर्ल्ड की निगाहें इस फैसले पर टिकी है.
लिटन ने पत्रकारों से ही सवाल किया कि क्या वे बांग्लादेश की भागीदारी को लेकर आश्वस्त हैं. उन्होंने पूछा:
क्या आप आश्वस्त हैं कि हम विश्व कप में जाएंगे? वास्तव में, विश्व कप में अभी काफी समय बाकी है और हमें यह भी पक्का नहीं पता कि हम जाएंगे या नहीं.
रंगपुर राइडर्स के बांग्लादेश प्रीमियर लीग से बाहर होने के बाद लिटन ने कहा, ‘अगर हमें पता होता कि विश्व कप में हमारे ग्रुप में कौन सी टीमें होंगी या हम किस देश के खिलाफ खेलेंगे, तो इससे मदद मिलती. आपने देखा है कि हमने टीम की घोषणा कर दी है, लेकिन अभी तक किसी भी खिलाड़ी को यह नहीं पता कि हम किस देश के खिलाफ खेलेंगे या किससे भिड़ेंगे. मेरी तरह पूरा बांग्लादेश अब अनिश्चितता में है.’
आज आ सकता है बांग्लादेश पर फैसला
वैसे लिटन ये भी कहते नजर आए कि 7 फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने के लिए टीम के पास पर्याप्त समय है. फिलहाल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और बांग्लादेश सरकार का कहना है कि वे टीम को भारत नहीं भेजेंगे, जहां बांग्लादेश के सभी ग्रुप स्टेज मैच निर्धारित हैं. आईसीसी ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, हालांकि 21 जनवरी तक फैसला आने की उम्मीद है.
तीन हफ्ते से जारी बीसीबी vs बीसीसीआई विवाद
यह गतिरोध लगभग तीन सप्ताह से जारी है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने चार जनवरी को अपनी चिंताएं व्यक्त की थीं, जबकि विश्व कप का पहला मैच सात फरवरी को होना है और इसमें तीन सप्ताह बाकी हैं. बांग्लादेश को पहले दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में खेलना है, जहां उनके अगले दो मैच भी खेले जाएंगे, इसके बाद उनका आखिरी ग्रुप मैच मुंबई में होगा. यह विवाद तब शुरू हुआ जब बीसीसीआई के निर्देश पर कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 की टीम से बाहर कर दिया. इसके बाद बांग्लादेश सरकार ने देश में आईपीएल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया और बीसीसीआई ने आईसीसी को पत्र लिखकर भारत में टी-20 विश्व कप मैच खेलने से इनकार कर दिया, जिस पर वह तब से कायम है.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.