Mohammed Shami Reaction on Comeback: घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के बावजूद तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुना गया. ऐसे में एक बार फिर से शमी ने अपनी वापसी को लेकर बयान दिया. शमी ने पहले भी मुखरता के साथ टीम इंडिया में कमबैक को लेकर अपनी बात रखी है.
हालांकि, शमी ने घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए पहले रणजी ट्रॉफी, उसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और फिर विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन कर खुद की दावेदारी को मजबूत किया, लेकिन फिर भी इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें नहीं चुना. ऐसे में टीम इंडिया में वापसी पर उनका एक हालिया रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वापसी पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए शमी ने कहा, “मेहनत करने का काम है, मेहनत कर रहा हूं. आगे अल्लाह मालिक है.”
क्या मोहम्मद शमी ने छोड़ दी है उम्मीद?
शमी के हालिया रिएक्शन से साफ पता चलता है कि उन्होंने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है. 35 साल के शमी घरेलू क्रिकेट में लगातार विकेट ले रहे हैं. इसके अलावा वह अपनी फिटनेस को भी बेहतर करने पर भी ध्यान दे रहे हैं. पिछले साल चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने शमी की फिटेनस पर टिप्पणी की थी, जिसे लेकर खूब बवाल भी मचा था. शमी ने अगरकर के इस टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा था कि अगर वह 50 ओवर के मैच में 10 ओवर डाल रहे हैं तो टेस्ट में भी गेंदबाजी कर सकते हैं.
शमी ने हालांकि, अगरकर का नाम नहीं लिया लेकिन उनका जवाब चीफ सिलेक्टर को ही था. शमी ने मीडिया के सामने भी खुद को फिट बता चुके हैं, लेकिन सिलेक्टर की नजरों में टीम इंडिया का यह तेज गेंदबाज उनकी योजनाओं में फिट नहीं बैठ रहे हैं. यही कारण है कि अब शमी को लेकर माना जा रहा है कि टीम इंडिया में उनकी वापसी अब मुश्किल लग रही है, लेकिन शमी अभी उम्मीद हारे हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.