WPL 2026 DC vs MI: वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 6 गेंद रहते ही हरा दिया. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ये सिर्फ दूसरी जीत है. दिल्ली की टीम में कप्तान जेमिमा रौड्रिग्स ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली.
अनुभवी मरिजाने काप छह गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रही और छक्के के साथ विजयी रन पूरे किये. दिल्ली कैपिटल्स की यह पांच मैचों में दूसरी जीत है जबकि मुंबई की छह मैचों में चौथी हार है. मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने हार के बाद स्वीकार किया कि टीम को पावरप्ले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी में सुधार करना होगा. दिल्ली ने पावरप्ले में शेफाली वर्मा का विकेट गंवाया जो बायें हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा का शिकार हुई.
मुंबई के गेंदबाज को दिल्ली ने नहीं दिया मौका
वहीं अमनजोत कौर ने 11वें ओवर में लिजेले ली का विकेट लिया. इससे पहले हीली मैथ्यूज के चोट से उबरने के बाद वापसी करने के बावजूद मुंबई इंडियंस पावरप्ले में अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर सकी. वेस्टइंडीज की मैथ्यूज और उनकी सलामी जोड़ीदार साजीवन साजना सस्ते में आउट हो गई.
दिल्ली कैपिटल्स के लिये मरिजाने काप ने सटीक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में आठ रन देकर मैथ्यूज का विकेट लिया. अब रन बनाने की जिम्मेदारी स्किवेर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर पर आ गई थी . हरमनप्रीत ने 33 गेंद में 41 रन बनाये. वहीं स्किवेर ब्रंट 45 गेंद में दो छक्कों और चार चौकों की मदद से 66 रन बनाकर नाबाद रही . यह इस सत्र में उनका तीसरा अर्धशतक है. उनके अलावा हालांकि कोई बल्लेबाज टिककर खेल नहीं सका .
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.