Last Updated:
Basit Ali on Shadab Khan press conference reactions: पाकिस्तान के लिए सुपर-8 का सफर चुनौतीपूर्ण है और ऐसे समय में टीम के अंदरूनी मतभेद और पूर्व खिलाड़ियों की नाराजगी टीम के मनोबल को प्रभावित कर सकती है. शादाब खान को अपनी गेंदबाजी में निरंतरता लानी होगी, वरना बासित अली जैसे दिग्गजों के तीखे वार जारी रहेंगे. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या शादाब अपने प्रदर्शन से इन आलोचकों का मुंह बंद कर पाते हैं या फिर पाकिस्तान का यह विश्व कप अभियान विवादों की भेंट चढ़ जाता है.
शादाब खान पर भड़के बासित अली.
शादाब खान (Shadab Khan) ने नामीबिया के खिलाफ अगले ही मैच में बल्ले और गेंद से शानदार वापसी की. उन्होंने 30 से अधिक रन बनाए और 3 विकेट चटकाकर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद शादाब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आलोचकों को जवाब देते हुए कहा, ‘वापसी के बाद मैंने सिर्फ एक खराब ओवर फेंका और उस पर इतनी आलोचना हो रही है. यह टी20 क्रिकेट है. यहां आप रन भी देते हैं और विकेट भी लेते हैं. मैं इन चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं देता.’
शादाब खान पर भड़के बासित अली.
बासित अली बोले-ससुर का तो सम्मान करो
शादाब खान के इस बयान ने पूर्व क्रिकेटर बासित अली (Basit Ali) को नाराज कर दिया. बासित ने ‘ARY न्यूज़’ पर चर्चा के दौरान याद दिलाया कि शादाब की आलोचना करने वालों में उनके अपने ससुर और दिग्गज स्पिनर सकलैन मुश्ताक भी शामिल थे. बासित अली ने शादाब को मर्यादा की याद दिलाते हुए कहा कि शादाब को अपने ससुर (सकलैन मुश्ताक) के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी. बासित ने तंज कसते हुए कहा,’सकलैन मुश्ताक जिस स्तर के मैच-विजेता थे, वे शादाब जैसे 10 खिलाड़ियों को अपनी जेब में रखते. 90 के दशक के खिलाड़ी सिफारिश पर नहीं, बल्कि विशुद्ध प्रदर्शन के दम पर टीम में आते थे.’
कोच माइक हेसन पर ‘लाडला’ होने का आरोप
बासित अली यहीं नहीं रुके, उन्होंने शादाब खान की टीम में स्थिति और बल्लेबाजी क्रम पर भी सवाल उठाए. उन्होंने वर्तमान हेड कोच माइक हेसन पर पक्षपात का आरोप लगाया. शादाब के इस बयान ने पूर्व क्रिकेटर बासित अली को नाराज कर दिया. उन्होंने कहा, ‘कमजोर टीमों के खिलाफ उन्हें शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाता है क्यों? क्योंकि वह माइक हेसन के लाडले हैं. अगर कप्तानी इंजमाम, वकार (यूनिस) या सकलैन के हाथ में होती, तो मैं देखता कि वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करते.’
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.