BCCI congratulates coach Hrishikesh Kanitkar: अंडर-19 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद बीसीसीआई ने कोच ऋषिकेष कानिटकर को बधाई दी. इसके साथ ही सपोर्टिंग स्टाफ के तौर पर टीम से जुड़े दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण के काम को भी बीसीसीआई ने सराहा है. भारतीय टीम ने रिकॉर्ड छठी बार आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता है.
टूर्नामेंट के दौरान कई युवा खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों से मैच जिताऊ योगदान दिए. फाइनल में किशोर सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने मात्र 80 गेंदों पर विस्फोटक 175 रन की पारी के साथ इतिहास रच दिया. यह अंडर-19 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में 150 से अधिक का पहला स्कोर था. वैभव का यह प्रदर्शन टूर्नामेंट के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रयासों में गिना जाएगा.
बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने दी बधाई
टीम को बधाई देते हुए बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा, ‘‘छठी बार अंडर-19 विश्व कप जीतना एक असाधारण उपलब्धि है और यह आयु-वर्ग क्रिकेट में भारत की ताकत को दर्शाता है. इस टीम ने पूरे टूर्नामेंट में आत्मविश्वास और जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया. पुरुष और महिला दोनों अंडर-19 विश्व कप खिताब अपने नाम करना हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है.’’
देवजीत सैकिया ने भी भारतीय टीम को सराहा
बीसीसीआई के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘‘हरारे में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को हार्दिक बधाई. यह उपलब्धि मजबूत खिलाड़ी विकास प्रणाली, प्रतिस्पर्धी घरेलू ढांचे, गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और प्रभावी प्रतिभा पहचान प्रक्रिया का परिणाम है. आयु-वर्ग क्रिकेट हमारी प्राथमिकता रहेगा और हम भविष्य के लिए इन नींव को और मजबूत करते रहेंगे.’’
राजीव शुक्ला ने की युवा ब्रिगेड की तारीफ
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ‘‘आयु-वर्ग क्रिकेट में भारत का वर्चस्व संयोग नहीं है. यह निरंतर योजना, सशक्त प्रशासन और युवा प्रतिभाओं को निखारने पर लगातार ध्यान का नतीजा है. यह छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब भारतीय क्रिकेट और देश के लिए गर्व का क्षण है.’’
संयुक्त सचिव प्रभतेज भाटिया ने कहा, ‘‘इस टीम की सफलता खिलाड़ियों, कोच, चयनकर्ताओं और सहयोगी स्टाफ के सामूहिक प्रयास का परिणाम है. बीसीसीआई का समग्र विकास और पर्याप्त प्रतिस्पर्धी अवसरों पर जोर लगातार सकारात्मक नतीजे दे रहा है.’’
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.