सूर्यकुमार यादव की इमेज खराब करने पर इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने खुशी मुखर्जी पर 100 करोड़ का मानहानि केस किया है. विवाद बढ़ने के बाद अभिनेत्री बैकफुट पर आ गई हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी का दावा है कि खुशी मुखर्जी ने पब्लिसिटी पाने के लिए भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की इमेज खराब करने की कोशिश की है. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने 100 करोड़ रुपये का हर्जाना, तत्काल एफआईआर और कम से कम 7 साल की जेल की सजा की डिमांड की है. फैजान फिलहाल गाजीपुर (यूपी) में डटे हुए हैं और इसे क्रिकेटर के सम्मान की लड़ाई बता रहे हैं.
क्या कहा था खुशी मुखर्जी ने?
खुशी ने एक इवेंट के दौरान पैपराजी से बात करते हुए दावा किया था कि वे किसी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहतीं. सूर्यकुमार यादव उन्हें बहुत मैसेज किया करते थे. अब उनके बीच बातचीत नहीं होती और वह नहीं चाहतीं कि उनका नाम उनसे जोड़ा जाए. विवाद बढ़ने के बाद अभिनेत्री बैकफुट पर आ गई हैं. मामलों को कानूनी रूप लेते देख खुशी मुखर्जी ने ‘डैमेज कंट्रोल’ शुरू कर दिया है. उनका दावा है कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया. उन्होंने यह भी कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था. उन्होंने स्वीकार किया कि बातचीत हुई थी, लेकिन वह महज ‘दोस्ताना’ थी और एक मैच हारने के बाद सहानुभूति के तौर पर हुई थी.
क्या हो सकता है अगला कदम?
सूर्यकुमार यादव ने इस पूरे मुद्दे पर अब तक कोई बयान नहीं दिया है, वे अपने खेल और अगले टूर्नामेंट्स पर ध्यान दे रहे हैं. गौरतलब है कि 100 करोड़ का मानहानि केस साबित करना फैजान के लिए चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन इसने खुशी मुखर्जी के लिए बड़ी कानूनी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं. गाजीपुर पुलिस अब इस लिखित शिकायत की जांच कर रही है. अगर एफआईआर दर्ज होती है, तो खुशी मुखर्जी को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. यकीनन, किसी बड़ी शख्सियत पर बेपरवाह होकर बयान देना, किसी को भी मुश्किल में डाल सकता है.
About the Author

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.