भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली शानदार फर्म में चल रहे हैं। न्यूजीलैंड सीरीज के पहले मैच में विराट ने शानदार 93 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, दूसरे मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। वहीं, विराट ने इंदौर में अभी तक 4 वनडे मैच खेला और चार मैचों में उन्होंने महज 99 रन ही बनाए हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंदौर मैदान पर न तो कोई शतक लगाया और न ही कोई अर्धशतक लगाया है। इस मैदान पर विराट का सबसे बेस्ट स्कोर 33 रन है। ऐसे में फैंस की नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले आखिरी मैच पर है, जहां उम्मीद है कि किंग कोहली कोई विराट पारी खेले।
इंदौर मैदान पर भले ही विराट के आंकड़े सही न हो, लेकिन वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल का जरूर शानदार है। गिल ने इंदौर मैदान पर 2 मैच खेला है। गिल के 2 पारियों में 216 रन बनाए। इन दो पारियों में 2 शतक भी लगाया है। वहीं, रोहित शर्मा ने इंदौर में एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया है।
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.