आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का पहला खिताब साल 2007 में भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में हासिल किया था. 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इसे जीता. यह लगातार दूसरा मौका है जब टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी. भारत के पास कुल तीन खिताब हो गए हैं.
पैसा हमेशा क्रिकेट के सबसे बड़े मंच का हिस्सा रहा है. लेकिन आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप की पुरस्कार राशि टूर्नामेंट शुरू होने के बाद से काफी बढ़ गई है. 2007 में जो एक मामूली इनाम था, वह अब चैंपियंस के लिए करोड़ों की कमाई बन गया है. यहां 2007 से 2024 तक हर टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में विजेता की पुरस्कार राशि की फोटो गैलरी है, जिसे भारतीय रुपये में बदला गया है.

2007: 4.8 करोड़ रुपये: साल 2007 में पहली बार आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया था. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग में पाकिस्तान को रोमांचक फाइनल में हराकर इस खिताब को हासिल किया. टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम इंडिया पहली टीम बनीं.

2009: 5.2 करोड़ रुपये: पाकिस्तान ने दो साल बाद इंग्लैंड में वापसी की. यूनिस खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर श्रीलंका को फाइनल में हराया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

2010: 5.8 करोड़ रुपये: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने कैरेबियन में अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप जीता. कप्तान पॉल कॉलिंगवुड ने इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में शानदार जीत दिलाई.

2012: 7.3 करोड़ रुपये: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया. डैरेन सैमी की कप्तानी में टीम ने कोलंबो में श्रीलंका को हराया.

2014: 6.6 करोड़ रुपये: दो बार उपविजेता रहने के बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम ने 2014 में आखिरकार ट्रॉफी उठाई. टीम ने ढाका में फाइनल में भारत को हराया.

2016: 10.2 करोड़ रुपये: टी20 इतिहास के सबसे रोमांचक फाइनल में से एक. कार्लोस ब्रैथवेट ने बेन स्टोक्स के खिलाफ लगातार चार छक्के लगाकर वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ जीत दिलाई.

2021: 11.6 करोड़ रुपये: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दुबई में अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता. मिशेल मार्श ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर टीम को चैंपियन बनाया.

2022: 13 करोड़ रुपये: इंग्लैंड क्रिकेट टीम पहली टीम बनी जिसने एक साथ वनडे और दो टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किए. 2010 के बाद जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड को पाकिस्तान को फाइनल में मात देकर टीम ने ट्रॉफी को अपने नाम किया..

2024: 20.4 करोड़ रुपये: भारत क्रिकेट टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया. सांसे रोक देने वाले रोमांचक फाइनल में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराया.

<br />इस बार आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के इनामी राशि में इजाफा किया. 2.45 मिलियन से बढ़ाकर इसे तीन मिलियन डॉलर (करीब 27.5 करोड़ रुपये)कर दिया गया. अगर पहले साल 2007 से इसकी तुलना करें तो ये तकरीबन 150 प्रतिशत ज्यादा है. भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के 89 के साथ अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की फिफ्टी के दम पर 255 रन का स्कोर बनाया. न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ढेर हो गई
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.