आईपीएल का आगाज 28 मार्च से होगा. पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला मुंबई और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच होगा.
टी20 वर्ल्डकप के बाद अब क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल पर टिक गई है. 28 मार्च से इसके नए सीजन की शुरुआत होने जा रही है. पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा.

आईपीएल इतिहास में सबसे सफल टीमों में गिनी जाने वाली मुंबई इंडियंस के सामने इस बार एक परेशानी है, टीम को आईपीएल के नियमों के मुताबिक अपने एक मैन विनर खिलाड़ी को बाहर बैठाना पड़ सकता है. ऐसा करना मुंबई इंडियंस के लिए जरूरी है और मजबूरी भी.

आईपीएल के अब तक इतिहास की बात करें तो मुंबई इंडियंस 5 बार ट्रॉफी जीत चुकी है, मुंबई के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स ही ऐसा कर पाई है. पिछले सीजन में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ तक का सफर तय किया था, हालांकि टीम फाइनल में पहुंचने से चूक गई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस बार मुंबई की तैयारी पक्की है, मगर प्लेइंग इलेवन को लेकर संकट है, दरअसल मुंबई के पास रोहित शर्मा जैसा ओपनर पहले से हैं, इनके साथ क्विंटन डिकॉक या रयान रिकेल्टन में से किसी एक को ओपनिंग करने का मौका मिल सकता है, तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा और चौथे पर सूर्या रहेंगे.

मुंबई में अंतिम एकादश में पांचवें नंबर पर हार्दिक पांड्या और इसके बाद फिनिशर के तौर पर नमन धीर या विल जैक्स रह सकते हैं. इसके बाद ऑलराउंडर में मिशेल सेंटनर, दीप चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंड बोल्ट जैसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी विरोधी टीम को पसीने ला सकते हैं.

यानी क्विंटन डिकॉक, विल जैक्स, मिशेन सेंटरर और ट्रेंड बोल्ट का अंतिम एकादश में खेलना तय माना जा रहा है, चूंकि टीम में 4 विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं, ऐसे में एक मैच विनर खिलाड़ी को बाहर रखने के लिए मुंबई को मजबूर होना पड़ सकता है.

यह खिलाड़ी हैं वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड. हाल ही में टी-20 वर्ल्डकप में रदरफर्ड ने शानदार प्रदर्शन से अपनी टीम को जीत दिलाई थी. ऐसे में मुंबई से उनके खेलने की संभावना बहुत ज्यादा है, मगर फिलहाल टीम कॉम्बिनेशन में वह फिट होते नजर नहीं आ रहे हैं.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.