Pakistan T20 World Cup Team: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. सलमान अली आगा भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगे. पाकिस्तान की इस 15 सदस्यीय टीम में सात नाम गायब हैं, जो पिछले टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में स्क्वॉड का हिस्सा थे. इसमें मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ जैसे बड़े नाम शामिल हैं. आइए जानते हैं इन सात खिलाड़ी कौन-कौन हैं.
पहला और सबसे बड़ा नाम है मोहम्मद रिजवान का. रिजवान पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं, लेकिन उनके सबसे छोटे प्रारूप में प्रदर्शन और फॉर्म को देखते हुए सेलेक्टर्स ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह देने के काबिल नहीं समझा. रिजवान 2024 टी20 वर्ल्ड कप खेले थे.

तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को भी आगामी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान टीम में जगह नहीं मिली है. हारिस रऊफ 2024 टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे. हारिस ने में बिग बैश लीग का हिस्सा थे, लेकिन प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. वह पाकिस्तान के लिए 94 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. रऊफ का टीम से बाहर होना चौंकाने वाला फैसला है.

विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान भी इस बार टी20 वर्ल्ड कप में टीम के साथ नजर नहीं आएंगे. 27 साल के इस क्रिकेटर को 2024 की टीम में शामिल किया गया था, मौजूदा समय में टीम के सेटअप ही नहीं है, जिसके चलते जगह नहीं मिली.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अनुभवी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद भी 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम में जगह नहीं बना पाए. 66 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके इफ्तिखार 2024 में पाकिस्तान के लिए यह टूर्नामेंट खेले थे. 35 साल का यह पाकिस्तानी बल्लेबाज तीनों फॉर्मेट खेल चुका है.

37 साल के पाकिस्तानी ऑलराउंडर इमाद वसीम क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. इमाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे. उनका टी20 इंटरनेशनल करियर 75 मैचों का रहा, जिसमें 554 रन बनाए और 73 विकेट चटकाए.

मोहम्मद अब्बास अफरीदी पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैं, जो टेस्ट और वनडे खेल चुके हैं. उन्हें टी20 इंटरनेशनल में कभी मौका नहीं मिला. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उन्हें स्क्वॉड में जगह जरूर मिली, लेकिन एक भी मैच खेलने का चांस नहीं दिया गया.

मोहम्मद आमिर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले थे. दिसंबर 2024 में आमिर ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. आमिर ने पाकिस्तान के लिए 62 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें 71 विकेट चटकाए.

पाकिस्तान की टीम को ग्रुप ए में रखा गया है और उसका पहला मैच सात फरवरी को कोलंबो में नीदरलैंड के खिलाफ होगा. इस ग्रुप में भारत और यूएसए की टीमें भी शामिल हैं. भारत और पाकिस्तान की टक्कर 15 फरवरी को कोलंबो में होगी. इस मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.