Pakistan T20 World cup Controversy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान की होने की वाली नौटंकी पर आईसीसी ने विराम लगा दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लेने की धमकी दे रहा था, लेकिन आईसीसी की चेतावनी के बाद अब पाकिस्तान ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
नई दिल्ली: बांग्लादेश के टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है. पाकिस्तान ने आईसीसी की चेतावनी के बाद अपने स्क्वाड की घोषणा की. इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह प्रधानमंत्री के आदेश पर तय करेंगे कि टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है या फिर नहीं है. मोहसिन नकवी के इस बयान पर आईसीसी ने आपत्ति जताई, जिसके बाद पीसीबी ने टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान किया.
About the Author
Jitendra Kumarअक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें