विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव सरीखे कई स्टार क्रिकेटर हैं, जो U-19 वर्ल्डकप की दहलीज को पार कर दुनिया पर छा गए. मगर कई खिलाड़ी ऐसे भी रह गए जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्डकप में तो शानदार प्रदर्शन किया, मगर वह टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए.
अंडर-19 वर्ल्डकप भारत की सीनियर टीम का एंट्री प्वाइंट है. विराट कोहली, रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव सरीखे कई स्टार क्रिकेटर हैं, जो U-19 वर्ल्डकप की दहलीज को पार कर दुनिया पर छा गए. ये ऐसे स्टार हैं जिन्हें देखकर युवा आगे बढ़ते हैं, स्टेडियम में जब तालियां गूंजती हैं तो अंडर-19 खेलने वाले हर खिलाड़ी की उम्मीद आसमान छूती है. उम्मीदों के इस बोझ में कई खिलाड़ी ऐसे भी रह गए जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्डकप में तो शानदार प्रदर्शन किया, मगर वह टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाए. कुछ खिलाड़ी आए भी तो दो-चार मैच के बाद ही गायब हो गए. इनमें कुछ खिलाड़ी तो ऐसे भी हैं जिन्होंने फाइनल में सेंचुरी मारकर टीम को जिताया, कोई टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर रहा तो किसी ने बॉल से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, मगर फॉर्म, फिटनेस, कंपटीशन, चोट या मौके न मिलने की वजह से वो पीछे रह गए.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.