भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच ना खेलने के फैसले पर अड़ा पाकिस्तान, श्रीलंका की गुजारिश ठुकराई
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला है, क्योंकि उनके हाथ बंधे हुए हैं. पीसीबी के सूत्रों ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, “हां, हमें पत्र मिला है, लेकिन हम सरकार के फैसले को पलट नहीं सकते. यह पूरी तरह सरकार का फैसला है.”
क्या पाकिस्तान यू-टर्न लेने वाला है
कई पूर्व क्रिकेटरों की राय है कि पाकिस्तान सरकार जल्द ही अपना फैसला बदल सकती है. वर्ल्ड कप शुरू होने में सिर्फ 24 घंटे बचे हैं और अब तक कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला है. इससे लगता है कि इतिहास में पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मैच रद्द हो सकता है. पीसीबी को लिखे अपने पत्र में श्रीलंका क्रिकेट ने भारत-पाकिस्तान मुकाबले की मेजबानी को लेकर अपनी उत्सुकता जताई. इसमें बताया कि मैच के लिए व्यावसायिक, संचालन, लॉजिस्टिक और सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं. इसमें मेहमाननवाजी की योजना और टिकटों की बिक्री भी शामिल है. श्रीलंका क्रिकेट ने टिकटों की जबरदस्त मांग और बड़े व्यावसायिक लाभ की उम्मीद भी जताई.
श्रीलंका ने पीसीबी को आगाह किया कि अगर पाकिस्तान ने भाग नहीं लिया तो आर्थिक रूप से भारी नुकसान हो सकता है. इसमें अनुमानित पर्यटन आय का नुकसान और व्यापक आर्थिक असर शामिल है. पाकिस्तान के बहिष्कार की अटकलों के बीच कोलंबो में इसका असर दिखने भी लगा है, कई होटल बुकिंग्स रद्द हो चुकी हैं.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.