Last Updated:
Cricket West Indies statement: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में शामिल होने आए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी एक सप्ताह से भी ज्यादा समय तक भारत में रुके रहे. उनके रुकने की वजह ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा युद्ध संघर्ष था. ऐसे में अब क्रिकेट वेस्टइंडीज ने आधिकारिक बयान दिया है कि सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ सुरक्षित अपने-अपने घर पहुंच गए हैं.
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम सुरक्षित अपने घर पहुंची
ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दुबई में हवाई क्षेत्र और हवाई अड्डे बंद कर दिए गए थे. वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप में अपना आखिरी मैच एक मार्च को कोलकाता में खेला था. आईसीसी ने गुरुवार को घोषणा की थी कि खिलाड़ियों का आखिरी समूह भी रवाना हो गया है. शनिवार को जारी एक बयान में सीडब्ल्यूआई ने पुष्टि की कि टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा रहे सभी खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट के सदस्य अपनी यात्रा पूरी करके अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच गए हैं.
खिलाड़ियों के लिए चार्टर प्लेन हो गई थी रद्द
सीडब्ल्यूआई ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का आखिरी समूह पिछले कुछ दिनों में अपनी यात्रा पूरी करके अब सुरक्षित रूप से अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच गया है.’’ वेस्टइंडीज के नौ खिलाड़ी इस हफ्ते की शुरुआत में ही रवाना हो गए थे जबकि बाकी 16 खिलाड़ियों के लिए व्यावसायिक उड़ाने बुक की गई थीं. सीडब्ल्यूआई ने खिलाड़ियों और स्टाफ की वापसी में मदद करने और तालमेल बैठाने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड, क्षेत्रीय क्रिकेट बोर्ड और अन्य संबंधित पक्षों का आभार व्यक्त किया.
उन्होंने कहा, ‘‘हम वेस्टइंडीज के प्रशंसकों और पूरे क्रिकेट जगत का भी उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद करते हैं.’’ सीडब्ल्यूआई ने कहा, ‘‘हमारे खिलाड़ियों और स्टाफ की भलाई और सुरक्षा हमारे लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है और हम शुक्रगुजार हैं कि यह मामला अब सुरक्षित और संतोषजनक रूप से सुलझ गया है.’’ यात्रा में हुई इस अफरातफरी की कुछ खिलाड़ियों ने आलोचना भी की थी. वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डेरेन सैमी ने आईसीसी की ओर से कोई जानकारी नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की थी.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.