Last Updated:
Rahul Dravid praised Sanju Samson: राहुल द्रविड़ ने संजू सैमसन की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं. महान भारतीय बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आखिरी तीन मैचों में खेली सैमसन की पारियों की तारीफ करते हुए कहा कि यह उनके कड़ी मेहनत का फल है. सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल को मिलाकर टीम इंडिया के आखिरी तीन मैचों में 80+ स्कोर बनाए और भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई.
संजू सैमसन की तारीफ में राहुल द्रविड़ ने पढ़े कसीदे.
द्रविड़ को बीसीसीआई ने 15 मार्च को कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया. बोर्ड के इस सालाना अवॉर्ड कार्यक्रम में ही द्रविड़ ने संजू की तारीफ की. द्रविड़ ने कहा, ‘संजू लंबे समय से टीम में आते-जाते रहे हैं. कभी अच्छा खेलते थे, फिर टीम से बाहर हो जाते थे. लेकिन उन्होंने लगातार मेहनत की और आखिरकार बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन किया.’
संजू सैमसन की तारीफ में राहुल द्रविड़ ने पढ़े कसीदे.
द्रविड़ ने टीम के अन्य सदस्यों की भी तारीफ की, खासकर सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर की. द्रविड़ ने कहा, ‘टीम से बहुत उम्मीदें थीं और फेवरेट टीम के तौर पर टूर्नामेंट शुरू करना आसान नहीं होता. दबाव और चुनौतियां भी बहुत होती हैं, लेकिन टीम ने शानदार खेल दिखाकर ट्रॉफी जीत ली.’
द्रविड़ ने अपने खास सम्मान को लेकर कहा, ‘उन्हें अपने करियर में भारत के लिए खेलने और दुनिया भर में क्रिकेट खेलने का मौका मिला, इसके लिए वह बहुत आभारी हैं.’ भारतीय क्रिकेट के विकास के बारे में बात करते हुए द्रविड़ ने कहा, ‘पिछले कई सालों में भारतीय क्रिकेट ने बहुत तरक्की की है. भारत के पास हमेशा से प्रतिभाशाली खिलाड़ी, अच्छे कोच और अच्छे प्रशासक रहे हैं. साथ ही मजबूत घरेलू क्रिकेट सिस्टम और शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी टीम को आगे बढ़ने में मदद की है.’ उन्होंने कहा कि भारत के क्रिकेट फैंस भी बहुत जोश से टीम का समर्थन करते हैं, और भारतीय क्रिकेट को मैदान पर सफलता मिलना बिल्कुल सही है.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.