Damien Martyn health update: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेमियन मार्टिन की तबीयत तेजी से सुधार हो रहा है. हाल ही में उन्हें मेनिन्जाइटिस का पता चला था जो कि एक तरह का दिमागी बुखार है. इसकी वजह से मार्टिन कोमा में चले गए थे, लेकिन उनकी फैमिली ने बताया कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट तेजी से ठीक हो रहे हैं.
क्रिकेटर के परिवार ने कहा , ‘‘डेमियन की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है.’’ रिपोर्ट में आगे कहा गया है, ‘‘मेनिन्जाइटिस के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद इस पूर्व खिलाड़ी के परिवार ने अपने पहले सार्वजनिक बयान में गोल्ड कोस्ट यूनिवर्सिटी अस्पताल के कर्मचारियों के प्रति अपनी ‘कृतज्ञता’ व्यक्त की है.’’
साल 1992 में डेमियन मार्टिन ने किया था डेब्यू
डार्विन में जन्मे मार्टिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1992-93 की सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने आखिरी टेस्ट एशेज 2006-07 में खेला जिसके बाद वह कमेंट्री करने लगे. ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज की तबीयत खराब होने की जैसे ही पता चली, दुनिया भर के क्रिकेट फैंस ने उनके लिए दुआएं. हाल ही में उनके साथी क्रिकेटर और कमेंटेटर एडम गिलक्रिस्ट ने भी बताया था कि मार्टिन तेजी से ठीक और उनकी तबीयत को लेकर जो उन्हें अपडेट मिलेगा वह फैंस के साथ साझा करते रहेंगे.
उन्होंने 208 वनडे में 40.8 की औसत से रन बनाए और 1999 तथा 2003 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया टीम के सदस्य थे. उन्होंने 2003 फाइनल में भारत के खिलाफ नाबाद 88 रन बनाए थे जबकि ऊंगली में फ्रैक्चर के बाद वह बल्लेबाजी कर रहे थे. वह 2006 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम के भी सदस्य थे. इस तरह देखें तो डेमिनय मार्टिन का ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत ही शानदार करियर रहा. क्रिकेट के बाद कमेंट्री में भी मार्टिन ने खुद को स्थापित किया और फैंस ने उन्हें सुनना खूब पसंद भी करते हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.