IPL and Bangladesh controversy: मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश के सरकारी सलाहकार आसिफ नजरूल की तिलमिलाहट बढ़ गई है. नजरूल बांग्लादेश के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सलाहकार से अनुरोध किया है कि आगामी आईपीएल सीजन का प्रासरण बांग्लादेश में नहीं किया जाए.
बता दें कि बांग्लादेश में टी स्पोर्ट्स और गाजी स्पोर्ट्स पर आईपीएल मैचों का लाइव प्रसारण किया जाता है. इसके अलावा इनके आधिकारिक वेबसाइट और एप प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग की सुविधा होती है. नजरूल ने कहा कि, ‘‘हम किसी भी हालत में बांग्लादेशी क्रिकेट, क्रिकेटरों या बांग्लादेश का कोई अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। गुलामी के दिन खत्म हो गए हैं.’’ बीसीबी में इस बात पर थोड़ा अविश्वास है कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद हालात बदल गए हैं.
बीसीसीआई से टकराने के मूड में बीसीबी
मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिर बीसीबी के एक सूत्र ने बताया है कि, ‘‘बीसीबी ने भारत के बांग्लादेश दौरे का कार्यक्रम इसलिए घोषित किया था क्योंकि सकारात्मकता का माहौल था लेकिन अब हमें भारतीय बोर्ड से आधिकारिक पुष्टि चाहिए कि मुस्ताफिजुर का अनुबंध क्यों रद्द किया गया.’’
सूत्र ने कहा, ‘‘अब तक बीसीसीआई ने बीसीबी को आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं बताया है. आधिकारिक बातचीत के बाद ही बीसीबी आगे की कार्रवाई तय करेगा.’’ इसके अलावा अगले महीने से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के अपनी सभी लीग मैच को भी बांग्लादेश अब भारत से बाहर शिफ्ट करने की मांग उठाई है. बांग्लादेश को अपने चारों लीग मैच में भारत में खेलने हैं. ऐसे में देखना ये होगा कि दोनों बोर्ड के बीच ये टकराव कब खत्म होगा.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.