Daryl Mitchell Hundred: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ एक और शतक जड़ दिया है. उन्होंने राजकोट के बाद इंदौर वनडे में भी सेंचुरी बनाई. सीरीज में उनका यह लगातार दूसरा शतक है. इसके साथ ही डेरिल मिचेल ने इतिहास भी रच दिया. वह न्यूजीलैंड के लिए भारत में आकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
137 रन की शानदार पारी खेली
डेरिल मिचेल ने होल्कर स्टेडियम में भारतीय गेंदबाजों की हालत खस्ता कर दी. मिचेल तब क्रीज पर आए थे जब कीवी टीम के तीन बल्लेबाज आउट हो चुके थे और उसे एक अच्छी साझेदारी की दरकार थी. मिचेल ने चार नंबर पर आकर सैकड़ा जड़ा और ग्लेन फिलिप्स के साथ चौथे विकेट के लिए 221 रन की बड़ी पार्टनरशिप की. पारी के 45वें ओवर में आउट होने से पहले मिचेल ने 131 गेंदों में 137 रन बनाए. उनकी इस पारी में 15 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. मोहम्मद सिराज ने उनका विकेट लिया.

डेरिल मिचेल ने ठोका एक और शतक.
मिचेल ने बनाया ये महारिकॉर्ड
दरअसल, डेरिल मिचेल का यह 11 पारियों में भारत के खिलाफ चौथा वनडे शतक है. दिलचस्प यह है कि उनके यह चारों शतक भारत में ही आए हैं. इसी के साथ वह न्यूजीलैंड के लिए भारत में आकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. मिचेल से पहले नाथन एश्ले ने भी भारत में आकर चार वनडे शतक ठोके हैं. नाथन एश्ले न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा पांच वनडे शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं. मिचेल इस मामले में अब दूसरे स्थान पर हैं.
मिचेल भारत के खिलाफ भारत में ही आकर सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स सबसे ऊपर हैं. उन्होंने भारत में आकर भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा पांच वनडे शतक बनाए थे. डेरिल मिचेल का बल्ला भारत के खिलाफ वनडे में लगातार बोल रहा है. उनकी पिछली सात पारियों के स्कोर देखें तो 130, 134, 17, 63, 84, 131*, 137 हैं. इसके अलावा मिचेल न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ वनडे मैचों में चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर टॉम लेथम हैं, जिन्होंने 2022 में नाबाद 145 रन बनाए थे.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.