Harshit Rana catch drop: हर्षित राणा की खराब फील्डिंग का खामियाजा भारतीय टीम को भुगतना पड़ा. भारतीय तेज गेंदबजा ने ग्लेन फिलिप्स का एक कैच छोड़ दिया. जब वह 18 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. हर्षित की ओर से कैच छोड़े जाने के बाद फिलिप्स ने फिर कोई मौका भारत को नहीं दिया और 83 गेंदों पर शतक जड़कर अपनी टीम को बड़े स्कोर पर पहुंचाया. फिलिप्स और मिचेल ने चौथे विकेट के लिए 219 रन की पार्टनरशिप की.
नीतीश रेड्डी (Nitish Reddy) न्यूजीलैंड की पारी का 26वां ओवर लेकर आए. इस ओवर की पांचवीं गेंद पर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन फिलिप्स गेंद को सही से कनेक्ट नहीं कर पाए और गेंद हवा में डीप स्क्वॉयर लेग की ओर चली गई. इस दौरान हर्षित राणा (Harshit Rana) स्क्वॉयर लेग पर फील्डिंग कर रहे थे. उन्होंने गेंद को लपकने के लिए थोड़ी दौड़ लगाई लेकन वह कैच लेने में कामयाब नहीं हो सके. डाइव लगाने के बावजूद गेंद हर्षित के हाथों में नहीं आई. उस समय फिलिप्स 18 के निजी स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे. इसके बाद फिलिप्स ने कोई गलती नहीं की और पहले फिफ्टी और फिर सेंचुरी जड़ी. नीतीश रेड्डी की असफल कोशिश को देखकर ड्रेसिंग रूम में बैठे हेड कोच गौतम गंभीर भी नाखुश दिखे. वहीं मैदान पर विराट कोहली ने भी ऐसा रिएक्शन दिया जिससे साफ पता चलता है कि कोहली भी इससे खासे निराश थे.

हर्षित राणा की गलती टीम इंडिया पर पड़ी भारी.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.