England vs Nepal Match biggest turning point: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड के सैम करन ने नेपाल के जबड़े से मैच को छीन लिया. पारी के 15वें ओवर में सैम करन ने नेपाल को दीपेंद्र सिंह एरी को आउट कराया जो इंग्लैंड के लिए मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच में कब-क्या हुआ.
नेपाल के खिलाफ सैम करन ने की दमदार गेंदबाजी
नेपाल को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी, लेकिन इंग्लैंड के सैम करन ने कसी हुई गेंदबाजी से उसे सिर्फ पांच रह ही बनाने दिए, जिससे ने इंग्लैंड ने 4 रन के मामूली अंतर से जीत हासिल की. हालांकि, मैच का टर्निंग पॉइंट पारी का 15वां ओवर था, जब सैम करन ने क्रीज पर सेट हो चुके नेपाल के दीपेंद्र सिंह एरी (44) को अपना शिकार बनाकर इंग्लैंड की जबरदस्त वापसी करा दी.
क्या था इंग्लैंड-नेपाल मैच टर्निंग पॉइंट
185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह एरी और रोहित पौडेल ने 14वें ओवर में आदिल राशिद के खिलाफ जब 19 रन बटोरे थे तो मैच इंग्लैंड के हाथ फिसलने लगा. ऐसे में कप्तान हैरी ब्रूक ने 27 साल के ऑलराउंडर सैम करन को अटैक पर लगाया. गति में मिश्रण के साथ सैम ने सटीक लाइन लेंथ के साथ 15वें ओवर की शुरुआत की. सैम के खिलाफ रोहित ने पहली गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक दीपेंद्र को दिया.
इसकी अगली गेंद पर दीपेंद्र ने अपना हाथ खोलते हुए लंबा शॉट जड़ दिया, लेकिन वह गेंद टॉम बेनटन के हाथों में चली गई. नेपाल के लिए ये विकेट काफी महंगा साबित हुआ. क्योंकि इसके बाद सैम करन ने सिर्फ 1 रन दिए. यानी अपने इस ओवर में सिर्फ 2 रन खर्च कर उन्होंने 1 विकेट लिया. दीपेंद्र के बाद रोहित भी जल्दी आउट हो गए, जिससे नेपाल का मोमेंटम खत्म हो गया. हालांकि, आखिर में लोकेश बाम ने जरूर अच्छी कोशिश की, लेकिन फिर से सैम करन ने आखिरी ओवर में अपना जादू चलाया और नेपाल से जीत को छीन लिया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.