Sam Curran Snatched Victory: सैम करन ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी कर नेपाल के जबड़े से जीत छीन ली. इंग्लैंड के गेंदबाजों को नेपाल के बल्लेबाजों ने खूब छकाया. इंग्लैंड ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की लेकिन दिल नेपाल के खिलाड़ियों ने जीता. जिन्होंने मुकाबले में आखिरी गेंद तक रोमांच बनाए रखा. आखिरी गेंद पर नेपाल को जीत के लिए छह रन की जरूरत थी लेकिन सैम करन ने एक रन देकर मुकाबले को इंग्लैंड के नाम करा दिया.
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज सैम करन ने आखिरी ओवर में पलट दिया मैच.
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में नेपाल ने इंग्लैंड की सांसे रोक दी थी. आखिरी ओवर में नेपाल की टीम को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी. नेपाल के बल्लेबाज लोकेश बन अच्छी बैटिंग कर रहे थे.इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने सैम करन को गेंद थमाई.करन की पहली गेंद पर लोकेश रन नहीं ले सके. दूसरी गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया. तीसरी गेंद पर कर्ण ने एक रन लेकर स्ट्राइक लोकेश को दी.लोकेश चौथी गेंद पर दो रन भागे. पांचवीं गेंद पर लोकेश ने कोई रन नहीं लिया जबकि आखिरी गेंद पर एक रन लिया. इस तरह सैम करन ने अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई.
दो बार की विश्व चैंपियन इंग्लैंड ने ग्रुप सी के बेहद रोमांचक मुकाबले में नेपाल की चुनौती से निपटते हुए अंत में चार रन की करीबी जीत दर्ज की. नेपाल इस मुकाबले में उलटफेर कर इतिहास रचने के बहुत करीब पहुंच गया था. उसने इंग्लैंड के सात विकेट पर 184 रन के जवाब में छह विकेट पर 180 रन बनाए. लोकेश बाम (20 गेंद में नाबाद 39 रन) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल की उलटफेर भरी जीत की उम्मीद बनाए रखी, लेकिन आखिरी ओवर में जीत नहीं दिला सके.
आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 10 रन की दरकार थी, लेकिन नेपाल के लिए बाउंड्री नहीं लग सकी. इस तरह बल्ले से उनका शानदार प्रदर्शन करीबी हार से खत्म हो गया. सैम करन ने अंतिम ओवर में लगातार यॉर्कर फेंकीं और नेपाल की टीम सिर्फ पांच रन ही बना पाई. लेकिन फिर भी 17,000 से ज्यादा प्रशंसक वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद थे और उन्होंने नेपाल को अपनी क्षमता से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते देखा. कप्तान रोहित पौडेल (39), दीपेंद्र सिंह ऐरी (39), कुशाल भुर्तेल (29) और लोकेश बसम (चार चौके, दो छक्के) ने शानदार जज्बा दिखाया लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.
नेपाल को आखिरी तीन ओवर में 46 रन चाहिए थे तब बाम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने जोफ्रा आर्चर के 18वें ओवर में दो छक्के और 19वें ओवर में ल्यूक वुड पर लगातार दो चौके लगाए. भुर्तेल ने शुरुआत में तेजी से रन जुटाए जबकि पौडेल और ऐरी के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रन की मजबूत साझेदारी ने नेपाल को मजबूती दी. नेपाल ने आसिफ शेख (07) के रूप में शुरुआती विकेट गंवा दिया था लेकिन भुर्तेल ने 17 गेंद में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर लय बनाई.
लेकिन छठे ओवर में आउट हो गए. 14वें ओवर में पौडेल ने रन गति बढ़ाकर नेपाल को लक्ष्य की ओर अग्रसर किया. उन्होंने इंग्लैंड के सबसे सीनियर गेंदबाज राशिद खान के ओवर में छक्का और चौका लगाया. हालांकि ड्रिंक्स ब्रेक के बाद ऐरी और पौडेल की लय टूट गई. ऐरी ने 15वें ओवर में सैम करन की गेंद पर आउट हो गए. इसके तुरंत बाद पौडेल भी लियाम डॉसन की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में डीप मिडविकेट पर फिल साल्ट के हाथों कैच आउट हुए.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.