अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है तो वह आगामी आईसीसी इवेंट से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन जाएगी. हाल ही में बांग्लादेश ने भी टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था क्योंकि आईसीसी ने उनके मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने से इनकार कर दिया था. आईसीसी ने स्वतंत्र सुरक्षा जांच के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग ठुकरा दी थी.

पाकिस्तान की जगह कौन सी टीम को मिलेगा मौका
अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है तो उसकी जगह युगांडा को मौका मिलेगा. पूर्वी अफ्रीका की यह टीम 2024 टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा थी. टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी.
युगांडा को पाकिस्तान की जगह क्यों मिलेगी
आईसीसी के नियमों के मुताबिक जो टॉप रैंकिंग वाली टीम क्वालीफाई नहीं कर पाती. वह बाहर होने वाली टीम की जगह लेती है. बांग्लादेश की जगह 14वीं रैंकिंग वाली स्कॉटलैंड को मौका मिला. युगांडा दूसरी सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है जो 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई. वह टी20 रैंकिंग में 21वें स्थान पर है और पाकिस्तान की जगह लेगी.
कैसा रहा था 2024 टी20 वर्ल्ड कप में युगांडा का प्रदर्शन
युगांडा ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया और चार मैचों में एक जीत दर्ज की. उन्होंने पीएनजी के खिलाफ 78 रन का लक्ष्य हासिल किया. अफगानिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए वे क्वालीफाई नहीं कर सके.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.