बाकी बोर्ड की तरह पीसीबी ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के इवेंट्स के लिए मेंबर पार्टिसिपेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. यह एक कानूनी दस्तावेज है, और इसका उल्लंघन करने पर खेल की सर्वोच्च संस्था द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच छोड़ता है, तो मेजबान ब्रॉडकास्टर पीसीबी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है और भारी मुआवजे की मांग कर सकता है.

भारत- पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच पर लगा कितना पैसा
RevSportz की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 38 मिलियन डॉलर (3,48,00,09,600) भारतीय रुपये) की कमाई सीधे उस मैच पर निर्भर करती है. इसमें विज्ञापन स्लॉट, ब्रांडेड प्रोग्रामिंग और स्पॉन्सरशिप शामिल हैं. अगर पीसीबी भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलता, तो उसे गंभीर कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
पीसीबी चीफ कब तक करेगा मैच खेलने पर फैसला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर अंतिम फैसला लेने के लिए नकवी ने सोमवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. बाद में पीसीबी चेयरमैन ने सोशल मीडिया पर बताया कि अंतिम फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को लिया जाएगा.नकवी ने पोस्ट किया, “प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सकारात्मक मुलाकात हुई. उन्हें आईसीसी मामले की जानकारी दी और उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विकल्पों को ध्यान में रखते हुए इसका समाधान निकाला जाए. तय हुआ कि अंतिम फैसला शुक्रवार या अगले सोमवार को लिया जाएगा.”
पाकिस्तानी मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि देश बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद उसके साथ एकजुटता दिखाने के लिए कई तरीके अपना सकता है. बहिष्कार की बात करें तो पाकिस्तान को ऐसा करने पर भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.