Last Updated:
James Foster csk fielding coach: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर जेम्स फोस्टर को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया है. फोस्टर ने इंग्लैंड के लिए सात टेस्ट, 11 वनडे और पांच T20I मैच खेले हैं, जो हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग के मार्गदर्शन में काम करेंगे। 45 साल के फोस्टर के पास फ्रेंचाइजी क्रिकेट कोचिंग का काफी अनुभव है.
जेम्स फोस्टर चेन्नई सुपर किंग्स के फील्डिंग कोच नियुक्त.
पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “हमारे फील्डिंग कोच, जेम्स फोस्टर का ‘येलोव’ के साथ स्वागत करें. इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर और दुनिया भर की टीमों के साथ कोचिंग का अनुभव रखने वाले जेम्स, अब ‘गर्व’ के साथ अपने इस नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं.”
जेम्स फोस्टर चेन्नई सुपर किंग्स के फील्डिंग कोच नियुक्त.
15 अप्रैल 1980 को एसेक्स में जन्मे फोस्टर ने बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज अक्टूबर 2001 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था. उन्होंने इंग्लैंड की ओर से 7 टेस्ट मुकाबले खेले, जिनकी 12 पारियों में 25.11 की औसत के साथ 226 रन बनाए. इस दौरान 17 खिलाड़ियों को कैच आउट किया. एक खिलाड़ी को स्टंप आउट भी किया.
इंग्लैंड की तरफ से 11 वनडे मैच खेलते हुए फोस्टर ने 41 रन बनाने के साथ 13 खिलाड़ियों को कैच, जबकि 7 खिलाड़ियों को स्टंप आउट किया. वहीं, 5 टी20 मुकाबलों में 37 रन बनाने के साथ 6 बल्लेबाजों का शिकार किया. उन्होंने साल 2018 में बतौर खिलाड़ी करियर को अलविदा कहने के बाद से फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बड़े पैमाने पर कोचिंग दी है.
Say Yellove to our fielding coach James Foster! 💛💪🏻
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.