Last Updated:
gautam gambhir reacts on ms dhoni post: गौतम गंभीर ने एमएस धोनी के उस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम को बधाई देते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने लिखा था कि ‘कोच साहब आप पर हंसी अच्छी लगती है.’ गंभीर ने इस पर अब कहा है कि एक दिन के लिए धोनी उनकी भूमिका में हों और वह उनकी जगह, तब वह यही बात लिखेंगे.
धोनी के पोस्ट पर खुलकर बोले गौतम गंभीर.
क्या बोले गौतम गंभीर?
अहमदाबाद में भारत को मिली खिताबी जीत के एक हफ्ते बाद अब गंभीर धोनी के उस पोस्ट पर खुलकर बोले. गंभीर ने कहा कि काश वह भारत के पूर्व कप्तान को भी वैसी ही तारीफ लौटा पाते. दरअसल, RevSports Trailblazers Conclave में गंभीर ने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि वह (धोनी) वर्ल्ड कप फाइनल देखने आए. यह भी अच्छी बात है कि उन्होंने मुझसे मुस्कुराने को कहा और मेरी इच्छा है कि एक दिन वह मेरी जगह पर हों. मैं उनके लिए भी वैसी ही बात लिख सकूं और उम्मीद है कि तब वह डगआउट से मुस्कुरा पाएंगे.’ गंभीर के इस स्टेटमेंट को सोशल मीडिया पर फैंस ताने के रूप में देख रहे हैं.
🗣️ Gautam Gambhir opens up on his viral exchange with MS Dhoni:
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.