Last Updated:
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर जो इंग्लैंड के खिलाफ मैच फिक्सिंग की सजा काट चुके हैं. उन्होंने भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा की बेइज्जती कि है. जहां पूरी दुनिया उनकी तारीफ करती है वहीं उन्होंने इस युवा को एक स्लॉगर बताया है.
अभिषेक शर्मा को पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने बताया स्लॉगर
भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेला जाना मुकाबला आयोजन से पहले ही काफी सुर्खिया बटोर चुका है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को और भी रोमांचक बनाते हुए आमिर ने अभिषेक की तकनीक, तरीका और अप्रोच पर सवाल उठाए. यहां तक कि उनकी बल्लेबाजी क्षमता पर भी टिप्पणी की.
अभिषेक शर्मा
आमिर ने अभिषेक पर क्या कहा
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा, “जितना मैंने देखा है, अगर आप मुझसे ईमानदारी से पूछें, तो मुझे लगता है कि वह सिर्फ एक स्लॉगर है. उसे हर गेंद पर जोर लगाना पड़ता है. जिस दिन उसकी बल्लेबाजी चल जाती है, ठीक है, वरना उसके फेल होने के चांस ज्यादा हैं. वह आठ में से एक बार रन बनाता है. बाकी स्कोर 10, 15, 0 और 20 होते हैं. मुझे नहीं लगता कि वह तकनीकी रूप से मजबूत है. वह बस खड़ा रहता है और चाहता है कि सारी गेंदें एक ही एरिया में आएं. यह मेरी ईमानदार राय है. मैं यह भी कह रहा हूं कि जिस दिन उसकी बल्लेबाजी चल जाती है, वह बड़ा स्कोर करेगा. वह दूसरी टीम को नुकसान पहुंचा सकता है. लेकिन उसकी बल्लेबाजी में रिस्क ज्यादा है. मैं उसे तभी सही बल्लेबाज मानूंगा जब मैं देखूं कि गेंद थोड़ी भी स्विंग हो रही है और वह उसे अच्छे से खेलता है और उसी ताकत से मारता है.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.