Last Updated:
Who is Ben Curran play for Zimbabwe: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में सबसे बड़ा उलटेफर करने वाली जिम्बाब्वे की टीम ने अपने स्क्वाड में एक बड़ा बड़ा बदलाव किया है. जिम्बाब्वे ने चोटिल ब्रेंडन टेलर की जगह युवा खिलाड़ी बेन करन को स्क्वाड में शामिल किया है. बेन करन इंग्लैंड के उभरते हुए ऑलराउंडर सैम करन के भाई हैं.
बेन करन को जिम्बाब्वे की टीम में मिली जगह
हालांकि, ब्रेंडन टेलर के टूर्नामेंट से बाहर होते ही जिम्बाब्वे क्रिकेट ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. ब्रेंडन टेलर की जगह टीम में बेन करन को शामिल किया है. बेन करन को पहली बार टी20 विश्व कप में मौका मिला है. 29 साल के बेन करन को अभी जिम्बाब्वे के लिए टी20 फॉर्मेट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है.
कौन हैं जिम्बाब्वे के लिए उभरता हुआ क्रिकेटर बेन करन?
जिम्बाब्वे के लिए खेलने वाले बेन करन इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम करन के भाई हैं. ये वही सैम करन हैं, जिन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में नेपाल के खिलाफ अपनी टीम के लिए अंतिम ओवर में 10 रन को डिफेंड किया था. सैम करन के ये तीसरे भाई है. सैम करन के अलावा उनके एक और भाई टॉम करन हैं. टॉम भी एक क्रिकेटर हैं. सैम की तरह टॉम भी इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन बेन ने अपने पिता की जन्मभूमि जिम्बाब्वे को चुना और वहां से खेलने का फैसला किया है.
कैसा है बेन करन का जिम्बाब्वे के लिए करियर
बेन करन के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो वह जिम्बाब्वे के लिए अभी तक सिर्फ दो फॉर्मेट में खेले हैं. बेन जिम्बाब्वे के लिए 8 टेस्ट और 8 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे हैं. टेस्ट क्रिकेट में बेन ने टीम के लिए 495 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 2 अर्धशतक और 1 शतक की मदद से 340 रन बनाए हैं.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.