रविवार (18 जनवरी) को भारत ने इंदौर में तीसरा वनडे न्यूजीलैंड से 41 रन से गंवा दिया, जिससे सीरीज 1-2 से हाथ से निकल गई. यह भारत में न्यूजीलैंड की पहली वनडे सीरीज जीत थी और यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी 2024 में टेस्ट सीरीज जीत के साथ जुड़ गई, जो भारत में उनकी पहली टेस्ट सीरीज जीत थी.
गंभीर की कोचिंग भारत के खराब रिकॉर्ड्स की लिस्ट:
श्रीलंका से पहली बार 1997 के बाद वनडे सीरीज हारी – अगस्त 2024
न्यूजीलैंड से पहली बार 1988 के बाद घरेलू टेस्ट हारी
पहली बार 2012 के बाद घरेलू टेस्ट सीरीज हारी – नवंबर 2024
पहली बार 2000 के बाद घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हुई – नवंबर 2024
घरेलू टेस्ट में सबसे कम स्कोर (46) बनाया – अक्टूबर 2024
रनों के लिहाज से सबसे बड़ी टेस्ट हार दर्ज की – नवंबर 2025
पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच सके
2015 के बाद पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारी
न्यूजीलैंड से पहली बार घरेलू वनडे सीरीज हारी
पिछले जितने भी भारतीय कोच हुए उन्होंने जी जान लगाकर जो भी रिकॉर्ड बनाए या बचाकर रखे गौतम गंभीर के आने के बाद से वो सारे टूट गए. ये ऐसे रिकॉर्ड हैं जिसके टूटने पर भारतीय फैंस को हद से ज्यादा निराशा हुई है.
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.