shubman gill creats unwanted records: शुभमन गिल की कप्तानी में बदनुमा दाग उस समय लगा जब न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीती. भारतीय टीम गिल की कप्तानी में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज 1-2 से हार गई. ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई भारतीय कप्तान अपनी कप्तानी में अपने ही घर में कीवियों के खिलाफ वनडे सीरीज हारा हो.
साल 2024 में न्यूजीलैंड ने भारत में पहली बार टेस्ट सीरीज जीती. और अब उन्होंने दुनिया की नंबर वन वनडे टीम को वनडे सीरीज में भी हरा दिया है. वह भी ऐसी टीम के साथ जिसमें कई टॉप खिलाड़ी भारत के दौरे पर नहीं थे. वनडे सीरीज में हार के बाद शुभमन गिल का नाम एक ऐसी लिस्ट में शामिल हो गया है, जिसमें कोई भी शामिल नहीं होना चाहेगा. पंजाब के 26 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में वनडे सीरीज हारने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं.

शुभमन गिल ने कप्तानी में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड.
दुनिया के नंबर 1 वनडे बैट्समैन विराट कोहली के नाम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड है. दिल्ली के 37 साल के इस दाएं हाथ के बैट्समैन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए अपनी 7वीं वनडे सेंचुरी बनाई. न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली के बाद भारत के वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग हैं. सहवाग और पोंटिंग दोनों ने कीवियों के खिलाफ 6-6 वनडे सेंचुरी बनाई हैं.

विराट कोहली ने बनाए कई रिकॉर्ड्स.
इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट,वनडे, टी20) में कोहली के नाम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 वनडे में 10 सेंचुरी हो गई हैं. उनके बाद जैक्स कैलिस, जो रूट और सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 9-9 सेंचुरी लगाई हैं. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (124 रन) का 54वां वनडे शतक भी भारतीय टीम के काम नहीं आ सका जिससे न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (137 रन) और ग्लेन फिलिप्स (106 रन) के शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को यहां तीसरे और अंतिम क्रिकेट मैच में 41 रन की जीत से सीरीज 2-1 से अपने नाम की. न्यूजीलैंड के लिए यह मैच काफी अहम था क्योंकि उसने 1989 से द्विपक्षीय वनडे मुकाबलों के लिए भारत का दौरा शुरू किया था लेकिन यहां कभी भी सीरीज नहीं जीती थी. इस जीत से उसने 37 साल बाद भारत में सीरीज जीतने का इंतजार खत्म किया.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from CRICKET NEWS
Subscribe to get the latest posts sent to your email.